फतेहपुर सीकरी: राजस्थान बॉर्डर पर दो बाइक आमने-सामने से टकराईं, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में यूपी-राजस्थान सीमा के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं।

Jun 24, 2025 - 11:21
 0
फतेहपुर सीकरी: राजस्थान बॉर्डर पर दो बाइक आमने-सामने से टकराईं, एक की मौत, तीन गंभीर घायल
फतेहपुरसीकरी क्षेत्र में दो बाइक टकराने के बाद हुए हादसे में सड़क पर घायलावस्था में पड़े बाइक सवार। हादसे में एक युवक की मौत हुई है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटनास्थल का दृश्य बहुत ही ह्रदय विदारक था। दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर बेसुध हालत में पड़े थे। क्षतिग्रस्त होने से दोनों बाइकों के पुर्जों के टुकड़े सड़क पर बिखरे हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर सीकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

SP_Singh AURGURU Editor