पांच बेटियों के पिता ने गोली मार किया सुसाइड

आगरा। थाना बासौनी के अंतर्गत बराह गांव में एक युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से विवाद के बाद 36 वर्षीय युवक संजय के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम मच गया है।

Dec 14, 2024 - 21:06
 0
पांच बेटियों के पिता ने गोली मार किया सुसाइड

-मृतक थाना बासौनी के बराह गांव का 36 वर्षीय संजय था, पत्नी से कहासुनी के बाद खुद को गोली मार ली

बताया गया कि परिवार में क्लेश को लेकर युवक बहुत तनाव में था। आज भी जब उसने खुद को तमंचे से गोली मारी, उससे पत्नी से कहासुनी हुई थी। युवक द्वारा खुद को गोली मार लिए जाने पर परिवारीजन उसे बाह सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां डॊक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मृतक गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने पत्नी के अलावा पांच बेटियों को छोड़ा है।

SP_Singh AURGURU Editor