बदनामी के डर से पैरा मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, युवक की तलाश

आगरा। बदनामी के डर से पैरा मेडिकल की एक छात्रा ने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर कौशांबी चले गए हैं। परिवारीजनों ने एक शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Feb 14, 2025 - 23:49
 0
बदनामी के डर से पैरा मेडिकल छात्रा ने की आत्महत्या, युवक की तलाश

कौशांबी की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा एसएन मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन टेक्निकल का कोर्स कर रही थी। वह किदवई पार्क स्थित किराए के मकान में रह रही थी। दो दिन पहले कमरे से शव मिलने सनसनी फैल गई। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर पहुंचे छात्रा के पिता शव को लेकर कौशांबी चले गए।

मृतका के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को एक शोहदा अक्सर फोन पर काफी समय से परेशान कर रहा था। आते-जाते कमेंट करता था। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा था, जिससे वह तनाव में आ गई थी।

बदनामी के डर की वजह से उसने कभी शिकायत नहीं की थी। छात्रा ने युवक से परेशान होकर बुधवार रात आत्महत्या कर ली थी। पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ्तारी को खोजबीन कर रही है।

SP_Singh AURGURU Editor