51 सिंधी रेसिपी मेड ईजी, सरोज बसंतानी की पुस्तक का विमोचन
आगरा। सिंधी पंचायत समिति दयालबाग के अध्यक्ष डॊ. किशोर बसंतानी की पत्नी सरोज बंसतानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘51 सिंधी रेसिपी मेड ईजी’ का विमोचन रविवार को नेशनल हाइवे स्थित होटल लैमन ट्री में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी रहे। समाज से मिले अपार स्नेह से सराज बसंतानी अभिभूत नजर आईं। उन्होंने मंच से सभी का आभार जताया।
इस दौरान मुख्य अतिथि सोनी ने कहा कि इस पुस्तक से सिंधी समाज के अतिरिक्त अन्य समाज के लोगों में भी सिंधी व्यंजनों के प्रति रूचि को बढावा मिलेगा। पुस्तक में व्यंजनों की रेसिपी का अदभुत संयोजन है।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान कैलाश विशवानी, परमानंद अतवानी, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, शंकर लाल चोइथवानी, ओम प्रकाश चोईटवानी दौलत खूबनानी, मनोज राजपाल, संदीप कपूर, डॊ. विजय बलेचा, डॊ. नीरज बसंतानी एवं कीर्ति बसंतानी, डॉ. शशि वलेचा आदि मौजूद रहे।