रूफटॉप में दो पक्षों में मारपीट, एक हफ्ते बाद वीडियो वायरल

आगरा। अनप्लग्ड कोर्टियार्ड रूफ़टॉफ़ में 23 मार्च को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। युवकों के साथ आई लड़कियों ने भी मारपीट की। इसका वीडियो आज वायरल हुआ है।

Mar 30, 2025 - 17:41
 0
रूफटॉप में दो पक्षों में मारपीट, एक हफ्ते बाद वीडियो वायरल
नाइट क्लब में मारपीट करते युवक-युवती।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नाइट क्लब के अंदर मारपीट करने वालों को खोज रही है। 

मारपीट करने वाले अपने को मंत्री का रिश्तेदार बता रहे थे। पीड़ित ने थाना ताजगंज में तहरीर दी है। मारपीट के दौरान युवक की कनपटी पर पिस्टल तान दी। 

पीड़ित ने चैन लूटने का भी आरोप लगाया है। उसने तहरीर में लड़कियों समेत 5-6 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही लड़की की मां पर युवक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दी है। पिस्टल की बरामदी के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है। पीड़ित ने रूफटॉप मैनेजर और स्टाफ पर भी आरोप लगाए हैं।