वित्तीय अनुशासन ही सफलता की कुंजी: आगरा में निवेशकों को मिली दीर्घकालिक योजना की सीख
आगरा। वित्तीय प्रबंधन केवल पैसों की बचत नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और दूरदृष्टि से जुड़ा एक दीर्घकालिक अभ्यास है। यदि सही दिशा में सोचा जाए और सही सलाहकार से मार्गदर्शन लिया जाए, तो निवेश केवल सुरक्षित ही नहीं, बल्कि समृद्ध भविष्य की नींव भी बन सकता है। इसी मूल विचार को केंद्र में रखकर गुरुवार को होटल ताज व्यू में विभव कैपिटल द्वारा एक विशेष वित्तीय सत्र का आयोजन किया गया।
निवेशकों को दी गई दीर्घकालिक रणनीति की समझ
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे पारिख फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विस प्रा. लि. के चेयरमैन व सीईओ नील पराग पारिख तथा एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट व फंड मैनेजर-डैब्ट राज मेहता। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता और इंडियन एसोसिएशन ऒफ टूर ऒपरेटर्स के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दोनों विशेषज्ञों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
यह परस्पर संवादात्मक सत्र था , जिसमें श्री शैलेंद्र और निवेशकों ने पराग पारिख और राज मेहता से निवेश से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे, जिनके उन्होंने बहुत ही संतोषजनक उत्तर दिए।
'खेत के नियम' से समझाया निवेश का सिद्धांत
अपने विचारों को साझा करते हुए पराग पारिख ने निवेश को खेती के समान बताया, जिसमें आज बीज बोने के बाद तत्काल परिणाम की अपेक्षा न कर अनुशासित तरीके से समय देना होता है। उन्होंने कहा कि इक्विटी फंड में कम से कम 5 वर्षों का निवेश क्षितिज जरूरी है, तभी स्थिर और बेहतर रिटर्न की आशा की जा सकती है।
मुद्रास्फीति के खिलाफ निवेश की भूमिका
राज मेहता ने बताया कि मुद्रास्फीति की मार से बचने का सबसे कारगर उपाय है- सही दिशा में किया गया निवेश। उन्होंने म्यूचुअल फंड, डेट फंड और विविध वित्तीय साधनों की उपयोगिता पर बात की और सभी प्रतिभागियों को निवेश में सक्रिय भागीदारी की सलाह दी।
शलभ गुप्ता के प्रयासों की सराहना
दोनों वक्ताओं ने विभव कैपिटल के संस्थापक शलभ गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता से ही यह सत्र सार्थक हुआ। शलभ गुप्ता ने स्वयं सभी को विभव कैपिटल द्वारा प्रस्तुत योजनाओं की जानकारी दी और निवेशकों के साथ सतत संवाद की प्रतिबद्धता जताई।
सत्र में गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में नीसा अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. अरुण डंग, डॉ. अरुण कपूर, दीपक मनचंदा, राहुल जैन, सीए प्रफुल्ल गर्ग, सीए प्रशांत गर्ग, सीए अनिल पाहुजा, भरत मालिक, अशोक ठाकुर, दिलीप मोदी, रितु रावत सहित विभव परिवार के सभी सदस्य कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। संचालन रूपाली शर्मा ने किया।