प्रयागराज माघ मेला में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
आग लगने की घटना से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर मेला प्रशासन और मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है।
प्रयागराज। सूचना मिली है मंगलवार शाम को प्रयागराज में माघ मेला में आग लगी है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 5 स्थित मेला क्षेत्र के एक शिविर में आग लग गई। आग लगने की घटना से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर मेला प्रशासन और मौके पर पुलिस और अग्निशमन दल के कर्मी पहुंचे। राहत और बचाव कार्य जारी है।
बताया जा रहा है कि यह आग नारायण शुक्ला धाम के शिविर में लगी है। इस आग में नारायण शुक्ला धाम शिविर के 15 टेंट जलकर राख हो गए। इन टेंट में रखा सभी सामान भी पूरी तरह से जल गया। चश्मदीदों के अनुसार, जिस समय आग लगी उस समय करीब 50 लोग वहां मौजूद थे लेकिन समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हुए। इस तरह एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि उसे देखकर वहां मौजूद लोग सहम गए थे।