पहले टक्कर मारकर गिराया और छुड़ा ले गए नोटों से भरा बैग

आगरा। शमशाबाद क्षेत्र में खाद की बिक्री का कैश लेकर घर लौट रहे सहकारी समिति के सचिव से बदमाश मारपीट कर चार रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।

Nov 20, 2024 - 12:16
 0
पहले टक्कर मारकर गिराया और छुड़ा ले गए नोटों से भरा बैग
साधन सहकारी समिति का सचिव, जिससे चार लाख कैश लूट लिया गया।

-सहकारी समिति का सचिव खाद की बिक्री का चार लाख रुपया लेकर जा रहा था घर 

कौलराकला सहकारी समिति के सचिव मुकेश कुमार मंगलवार की रात दिनभर खाद की बिक्री से एकत्रित हुए क़रीब चार लाख रुपयों को एक बैग में भरकर अपने साथ लेकर घर लौट रहे थे । रास्ते में लुहारी टंकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पहले तो अपनी बाइक से सचिव की मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। बाइक के टकराते ही सचिव मुकेश कुमार जमीन पर गिर पड़े।

एक बदमाश ने सचिव के हाथों से नोटों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया पर मजबूत पकड़ के कारण बैग छुड़ा नहीं पाया। यह देख दूसरे बदमाश ने उनके मुंह पर मुक्के से प्रहार किया और दोनों बदमाश नोटों से भरा बैग लेकर इरादतनगर की ओर भाग निकले। 

लूट की सूचना मिलते ही एसीपी गिरीश कुमार सहित कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। आसपास लगे सीसीटीवी के फ़ुटेज लेकर बदमाशों की खोज में जुट गए हैं। एसीपी का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

SP_Singh AURGURU Editor