आगरा में पहली बार: 11 फीट रुद्राक्ष शिवलिंग में होंगे महादेव के अलौकिक दर्शन
आगरा। श्रावण मास की भक्ति और वैराग्य को समर्पित श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक महोत्सव दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने जा रहा है। बुधवार को इसका भूमि पूजन हुआ। इस बार की सबसे अद्वितीय झांकी 11 फीट ऊंचा शिवलिंग की रहेगी, जिसे सवा लाख रुद्राक्षों से निर्मित किया गया है और जिसे कैलाश मानसरोवर की प्रतीकात्मक पृष्ठभूमि में स्थापित किया गया है। बुधवार को भूमि पूजन के मौके पर यह अलौकिक शिवलिग श्रद्धालुओं के समक्ष प्रकट हुआ।
दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भूमि पूजन हुआ, श्री शिव महापुराण कथा व महा रुद्राभिषेक महोत्सव का 11 से शुभारंभ
यह भव्य शिवलिंग समिति सदस्य सुनील सिंघल के मार्गदर्शन में 40 दिन के समर्पण के साथ बना है। इस रुद्राक्ष शिवलिंग में 5 किलो रुई, साढ़े कुंतल धातु, और एक 21 फीट लंबा वासुकी नाग विराजमान है। यह शिवलिंग निरंतर जलधारा से अभिषिक्त होता रहेगा। गुरुवार तक इसके साथ मानसरोवर झील की झांकी भी जोड़ दी जाएगी।
आयोजन की मुख्य झलकियां
11 जुलाई से 17 जुलाई तक चलेगा सप्तदिवसीय आयोजन होगा। प्रतिदिन 153 जोड़ें करेंगी महा रुद्राभिषेक, जिसमें द्वादश ज्योतिर्लिंगों के जल का उपयोग होगा। दोपहर 12 बजे से होगा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण और पूजन। शाम 4 बजे से श्री शिव महापुराण कथा का पाठ करेंगे कथा व्यास आचार्य मृदुलकांत शास्त्री। 14 जुलाई को शाम 5 बजे से भव्य शिव बारात निकलेगी, जिसमें शिव तांडव, झांकियां, भजन मंडलियां और नासिक बैंड शामिल होंगे।
भूमि पूजन अवसर पर ये रहे मौजूद
मंदिर महंत पं. सुनील वशिष्ठ, समिति सदस्य पवन शर्मा, सुनील शर्मा, सरिता तिवारी, हरिओम चौहान, देवेंद्र शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश पाठक, विपिन पाराशर, अरविंद पंडित, योगेश लवानिया, रविंद्र शर्मा, एससी कुलश्रेष्ठ, अनुराग जेटली, नीलम चौहान, सीमा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Bottom of Form