लूट के आरोपी की पांच घंटे की रिमांड मंजूर, पुलिस तलाशेगी लूट का माल
आगरा। स्पेशल जज (डकैती प्रभावित क्षेत्र) रविकांत ने थाना कमला नगर के लूट के एक मामले में आरोपी आशीष कुमार पुत्र टेकचंद निवासी नगला बिहारी, मोहम्मदपुर, शाहदरा को 24 नवंबर को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पांच घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के आदेश किए हैं।
उपनिरीक्षक विकास कुमार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि आरोपी 18 नवंबर 2024 को कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर जेल जा चुका है। आरोपी ने अपने बयान में लूटा हुआ टैबलेट यमुना नदी के पुल के नीचे झाड़ियों में छुपाना बताया है। कोर्ट ने पुलिस के प्रार्थना पत्र पर आरोपी को पांच घंटे की कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश किया है।