पांच शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

आगरा। थाना डौकी पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार कर तीन माह पूर्व एक फैक्ट्री में हुई चोरी का खुलासा करने में सफलता मिली है। 

Jan 10, 2025 - 18:00
 0
पांच शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

एसीपी अमरदीप लाल ने बताया कि गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटर, टेंपो, कई किलो तांबे का तार बरामद किया है। पकड़े गए चोरों में से एक के खिलाफ विभिन थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इन चोरों ने ही तीन महीने पूर्व फतेहाबाद क्षेत्र की एक कारपेट फैक्ट्री में चोरी की थी।

एसीपी ने बताया की एक शातिर चोर का आपराधिक इतिहास है। बाकी के चारों चोर की कुंडली खंगाली जा रही है। इन चोरों को सर्विलांस व डौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।