चित्रों में सजी कल्पना की उड़ान: जीडी गोएंका में हुआ इम्ब्लेज़न सीजन-12 का आयोजन
आगरा। जी. डी. गोएंका पब्लिक स्कूल, आगरा के प्रांगण में बुधवार को इम्ब्लेज़न सीजन-12- अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कला, रंग और कल्पनाओं के संगम वाले इस बहु-प्रतीक्षित आयोजन में आगरा और आसपास के 20 प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 250 विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
यह प्रतियोगिता पांच श्रेणियों- टाइनी टॉट्स, सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं सुपर सीनियर में आयोजित की गई, जिसमें नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण संरक्षण, जीवन मूल्य, समरसता और सांस्कृतिक विविधता जैसे विषयों पर आधारित चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
निर्णायकों ने की प्रतिभा की सराहना
प्रतियोगिता का मूल्यांकन आगरा के ललित कला संस्थान से जुड़ीं सुप्रसिद्ध चित्रकार डॉ. ममता बंसल एवं डॉ. शीतल शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों की कल्पनाशीलता, रंग संयोजन और विषय प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की चित्रकला में भावनाओं की गहराई और सोच की स्पष्टता दिखाई दी, जो भविष्य की एक सशक्त पीढ़ी का संकेत है।
पुरस्कार वितरण और अतिथि सम्मान
विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ, निर्णायकगण तथा विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रदान किए। संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कला केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि समाज को देखने की एक नई दृष्टि है।
इनकी रही आयोजन में अहम भूमिका
कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती सुप्रीत कौर, अनूप गुप्ता और संजू सिंह मौर्य द्वारा किया गया। पार्श्व मंच संचालन ज्ञानदीप गौतम और मुख्य मंच संचालन श्रीमती कोमल भगतानी ने बखूबी निभाया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती शिल्पी कोहली, अपूर्व गुप्ता सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।
विजेताओं की सूची इस प्रकार रही-
टाइनी टॉट्स श्रेणी
1-सहजता गोलानी (यू.के.जी.) – सेंट कॉनराड इंटर कॉलेज
2-आराध्या गौतम (नर्सरी) – शिवालिक कैम्ब्रिज
30मानसवी गोला (नर्सरी) – एलन हाउस पब्लिक स्कूल
सब-जूनियर श्रेणी
1-सुशांत सिंह (कक्षा 2) – होली पब्लिक जूनियर कॉलेज और अनिका गोयल (कक्षा 2) – जी. डी. गोएंका पब्लिक स्कूल।
2-चैतन्या सिंह (कक्षा 2) – ऑल सेंट स्कूल
3-अभिराज (कक्षा 1) – होली लाइट पब्लिक स्कूल
जूनियर श्रेणी
1-कामिनी राजपूत (कक्षा 5) – ऑल सेंट स्कूल।
2-वंश खिरवार (कक्षा 4) – होली लाइट पब्लिक स्कूल।
2-सौम्या राठौर (कक्षा 5) – माहि इंटरनेशनल।
सीनियर श्रेणी
1-दीपशिखा (कक्षा 8) – ग्रीनबेल पब्लिक स्कूल
2-ओजल (कक्षा 8) – सेंट मार्क्स पब्लिक स्कूल
3-छवि महौर (कक्षा 8) – होली पब्लिक जूनियर कॉलेज
सुपर सीनियर श्रेणी
1-खुशी सेन (कक्षा 11) – शिवालिक कैम्ब्रिज
2-रजत सिंह (कक्षा 12) – होली पब्लिक जूनियर कॉलेज
3-आराध्या सिंह (कक्षा 10) – ऑल सेंट स्कूल
कला के माध्यम से दृष्टिकोण की प्रस्तुति
इम्ब्लेज़न सीजन-12 न केवल एक प्रतियोगिता थी, बल्कि विद्यार्थियों के विचारों, दृष्टिकोण और सामाजिक चेतना की एक रंगीन झलक थी। यह आयोजन बच्चों के लिए आत्मविश्वास, नवाचार और सहप्रतिस्पर्धा का मंच सिद्ध हुआ।