आगरा में तिरंगे का सैलाबः आज़ादी के अमृत महोत्सव में गूंजे वंदे मातरम् और भारत माता की जय

आगरा। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त को पूरे आगरा में भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक संगठनों के नेतृत्व में तिरंगा यात्राओं का भव्य आयोजन हुआ। देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक झांकियों, पुष्प वर्षा और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि के बीच तिरंगे का गौरवशाली नजारा हर ओर देखने को मिला।

Aug 14, 2025 - 21:40
 0
आगरा में तिरंगे का सैलाबः आज़ादी के अमृत महोत्सव में गूंजे वंदे मातरम् और भारत माता की जय
स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आगरा में निकाली गई विभिन्न तिरंगा यात्राओं की एक झलक।

भाजपा महानगर का मौन जलूस और विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी

भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में विभाजन विभीषिका दिवस पर दीवानी स्थित भारत माता की मूर्ति से शहीद स्मारक तक मौन जलूस निकाला गया। शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजबहादुर भारद्वाज और राजकुमार गुप्ता ने भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया।
शहीद स्मारक पर चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह की मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया, जिसमें बंटवारे की हृदय विदारक घटनाओं का चित्रण किया गया।

संगोष्ठी में राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस पर देश विभाजन का आरोप लगाया, जबकि मुख्य अतिथि राजबहादुर भारद्वाज ने 14 अगस्त 2021 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित इस दिवस की महत्ता बताई।

कार्यक्रम में राम चंद्र छाबड़िया, वासुदेव, प्रभु दयाल कठेरिया, राम बाबू हरित, टी.एन. अग्रवाल, अवधेश रावत, मनीष गौतम, नवल तिवारी, दिनेश भारत, अरुण पाराशर, ओमप्रकाश सागर, हेमंत भोजवानी, राहुल सागर, शेलू पंडित, रोहित कत्याल, वीरेंद्र श्रीवास्तव, गौरव राजावत, महेश शर्मा, नवीन गौतम, संजय अरोरा, स्वीटी कालरा, अभिषेक गुप्ता, शरद चौहान, भुवन शर्मा, विक्रांत तिवारी, निर्मला दीक्षित, उपमा गुप्ता, अनुपम शर्मा, भावना शर्मा आदि मौजूद रहे।

विजय शिवहरे की अगुवाई में होटल मोती पैलेस से दाऊजी मंदिर तक तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे के आदेशानुसार भव्य तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे होटल मोती पैलेस से शुरू होकर सदर भट्टी चौराहा होते हुए दाऊजी मंदिर तक संपन्न हुई।

हजारों नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यात्रा में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक झांकियां और शहीदों को श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में राजकुमार गुप्ता, नीतेश शिवहरे, डॉ. अमित पटेल, गजेंद्र पिप्पल, राम धाकड़, ओम शर्मा, उमंग शिवहरे, नागेश पंडित, प्रवेश दीक्षित, प्रवेश ठाकुर, अनुज जैन, हार्दिक आहूजा, कौशमेंद्र जादौन, सुरेश धाकड़, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, आदित्य पंडित, लाल ओम प्रकाश गर्ग, हिमांशु प्रजापति, शोभा जैन, आयुष वंशल, अर्जुन राठौर, कृष्णा पाराशर आदि शामिल रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सेव का बाजार से निकली तिरंगा यात्रा

अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय महामंत्री बंटी ग्रोवर ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में पुष्प वर्षा के बीच मुस्लिम समुदाय के पुरुषों और महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।

मुख्य प्रतिभागियों में गुरुदयाल सिंह बेदी बॉबी, जितेंद्र कुमार जैन, अजय कुमार जैन, अनंत कुमार जैन, रियासत अली खान, हाजी मोहम्मद अकील, हाजी आफताब हुसैन, बब्बू भाई, फारूक हशनी, उजमा खान, अब्दुल सत्तार, सानू अब्बास, सदाकत खान, इरफान कुरैशी, मुन्ना भाई, शादाब कलाम भाई, परवेज, कामिल, मोहम्मद राजू, मोहम्मद चांद, हाजी जमील, उम्मेद खान, राजू भाई, मोहम्मद वसीम, सलमान शेख, आरिफ सिद्दीकी, हसनैन अहमद एडवोकेट, उनेश राइन, अमन राइन आदि रहे।
संचालन ज़ीशान अहमद ने किया।

दक्षिण विधानसभा मनकामेश्वर मण्डल की तिरंगा यात्रा

समाजसेवी डॉ. अलौकिक उपाध्याय, व्यापारी नेता टी. एन. अग्रवाल और भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने यात्रा का शुभारंभ किया।
यात्रा मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, छत्ता बाजार होते हुए पीपल मंडी पर समाप्त हुई। यात्रा में अमर शहीदों के जयकारे गूंजते रहे। उपस्थित प्रमुख लोगों में आदेश सिंघल, अनुज शर्मा, धीरज जैन, तरुण गुप्ता, कपिल खंडेलवाल, संचित शर्मा, सौरभ गुप्ता, राकेश जैन, अनुराग चतुर्वेदी आदि रहे।

आप्टा और विद्यार्थियों की मदिया कटरा से लोहामंडी चौराहे तक तिरंगा यात्रा

आप्टा के तत्वावधान और ड्रीम एजुकेशन पॉइंट व टॉपरैंकर के सहयोग से शिक्षकों और विद्यार्थियों की तिरंगा यात्रा निकली। संस्थापक डॉ. सुनील उपाध्याय ने बताया कि विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने के लिए हर वर्ष यह यात्रा आयोजित होती है।

यात्रा में मुकेश मीरचंदानी, वैभव बंसल, राजकुमार गुप्ता, अनिल रजवानी, पूनम मिरचंदानी, उमेश टिन्ना, मोहित सिंह, दीपांशु अग्रवाल, जयदीप पंवार, सुरेंद्र सिंह, समीर सक्सेना, अपूर्व बंसल, अश्वनी कुमार, पियूष गर्ग, सौरभ कुमार आदि शामिल हुए।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor