महिलाओं की सेहत और डिजिटल सेफ्टी पर फोकस: अखिल भारतीय महिला परिषद ने तैयार की 2026 की कार्ययोजना

अखिल भारतीय महिला परिषद, आगरा नगर शाखा ने शुक्रवार को संजय प्लेस में हुई कार्यकारिणी बैठक में वर्ष 2026 के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य, डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया सुरक्षा पर केंद्रित व्यापक कार्य-योजना तैयार की। परिषद ने माना कि बदलते समय में महिलाओं को स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सोशल मीडिया के सही और सुरक्षित उपयोग की जानकारी देना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

Dec 11, 2025 - 18:42
Dec 11, 2025 - 18:45
 0
महिलाओं की सेहत और डिजिटल सेफ्टी पर फोकस: अखिल भारतीय महिला परिषद ने तैयार की 2026 की कार्ययोजना
अखिल भारतीय महिला परिषद, आगरा शाखा की कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. सुषमा सिंह सहित अन्य सदस्य।

आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा ने संजय प्लेस स्थित आहार रेस्टोरेंट में कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें विगत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी वर्ष के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में पिछले वर्ष हुए सामाजिक, साहित्यिक और जागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा यह साझा निष्कर्ष निकला कि आधुनिक समय की चुनौतियों को देखते हुए महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग पर विशेष अभियान चलाना जरूरी है।

परिषद द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि आगरा शाखा अगले पूरे वर्ष समुदायिक स्थानों पर महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा, साइबर फ्रॉड रोकथाम, सोशल मीडिया उपयोग के दिशा-निर्देश, जीवनशैली रोगों की रोकथाम तथा महिला स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम करेगी।

बैठक में आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुषमा सिंह, उमा सिंह, चंद्रा मेहरोत्रा, रूपा मेहरा, ममता खन्ना, सरोज प्रशांत और रजनी शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने प्रस्तावित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और व्यापक जनसंपर्क का संकल्प दोहराया।

अंत में डॉ. सुषमा सिंह ने कहा कि आज का समय स्वस्थ शरीर के साथ सुरक्षित ऑनलाइन उपस्थिति की मांग करता है। परिषद का लक्ष्य है कि आगरा की हर महिला तक यह जागरूकता पहुंचाई जाए।

SP_Singh AURGURU Editor