मकर संक्रांति पर आगरा में अन्नदान की धूम, खिचड़ी–मंगौड़े और रेबड़ियों से सजी सामाजिक सेवा
आगरा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आगरा में सामाजिक समरसता, सेवा और दान की परंपरा पूरे उत्साह के साथ देखने को मिली। विभिन्न व्यापारिक व समाजसेवी संगठनों ने उत्तरायण पर्व को अन्नदान और लोकसेवा के रूप में मनाते हुए खिचड़ी वितरण के भव्य आयोजन किए। इन आयोजनों में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता रही।
श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति का भव्य उत्तरायण पर्व
मकर संक्रांति के अवसर पर श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति द्वारा उत्तरायण पर्व श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस दौरान परंपरागत खिचड़ी एवं मंगौड़े का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल तथा समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रसाद वितरण कर किया।
समिति अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल एवं महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल शालू ने बताया कि उत्तरायण नई ऊर्जा, नई शुरुआत और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। समिति द्वारा प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 100 किलो दाल-चावल की खिचड़ी एवं 100 किलो दाल के मंगौड़े वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल, अतुल बंसल, उपाध्यक्ष श्रीनाथ बंसल, कृष्ण कुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष मयंक मंगल, अखिलेश गोयल, संजीव सिंघल, मोहित गर्ग, डॉ. एस.पी. सिंह, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, पार्षद अनुज शर्मा, पार्षद राकेश जैन सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद का सेवा अभियान
मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण करते माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब शमसाबाद के पदाधिकारी।
मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नगर की समाजसेवी संस्था माथुर वैश्य इंटरनेशनल क्लब, शमसाबाद द्वारा भी खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब अध्यक्ष आशीष आर्य ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है और इसका उद्देश्य जरूरतमंदों तक पर्व की खुशियाँ पहुँचाना है।
कार्यक्रम में सचिव नितिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, सभासद सुभाष चंद्र, नवीन गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, विपिन गुप्ता, गौरव गुप्ता, गुलशन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
महिला क्लब से रजनी गुप्ता, उमाकांती गुप्ता, रुबी गुप्ता, माधुरी गुप्ता, डॉली गुप्ता, रानी गुप्ता, मीना गुप्ता, बिंदिया गुप्ता, शीला गुप्ता तथा न्यू संस्कार क्लब से समता गुप्ता, श्वेता गुप्ता, दीपा गुप्ता, पूजा गुप्ता, वंदना गुप्ता की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
अखिल भारतीय किसान संघ का खिचड़ी भोज
अखिल भारतीय किसान संघ के मकर संक्रांति के मौके पर हुए खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान और अजय चौहान आदि।
अखिल भारतीय किसान संघ के 39वें स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को सिकंदरा भावना स्टेट पुलिस चौकी के समीप खिचड़ी भोज एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय किसान संघ, ब्रज प्रांत के मंत्री अजय चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि अखिल भारतीय किसान संघ 15 जनवरी को अपने 39वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। संगठन पिछले 39 वर्षों से खिचड़ी भोज जैसे आयोजनों के माध्यम से किसानों को जोड़ने, उनकी समस्याओं पर एकजुट आवाज बुलंद करने और संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह चौहान, ब्रज प्रांत मंत्री अजय चौहान, प्रभारी निशांत शर्मा, ब्रज प्रांत प्रभारी सुनील चौधरी सहित अखिल भारतीय किसान संघ के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में सौहार्द, एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
महावीर नगर सेल्फी पॊइंट पर खिचड़ी वितरणTop of Form
वार्ड संख्या 12 के महावीर नगर सेल्फी पॊइंट पर खिचड़ी वितरण करते पार्षद किशन नायक और अन्य।
वार्ड संख्या 12 (नगला हरमुख) के पार्षद किशन नायक के नेतृत्व में मकर संक्रांति के मौके पर क्षेत्र के स्टाफ क्वार्टर, महावीर नगर सेल्फी पॊइंट पर खिचड़ी और रेबड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर रमेश आचार्य, हरीश राठौर, भवानी निषाद, अनुज पंडित, राकेश शर्मा, कृपा शंकर, संतोष कश्यप आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक पदम चंद्र गुप्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।
शास्त्रीपुरम के चर्चित चौराहे पर राष्ट्रीय भगवा दल का खिचड़ी भोज
आगरा। मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर शास्त्रीपुरम क्षेत्र स्थित चर्चित चौराहे पर राष्ट्रीय भगवा दल द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्ति, उल्लास और सामाजिक समरसता का वातावरण बना रहा।
यह आयोजन राष्ट्रीय भगवा दल के अध्यक्ष अमोल दीक्षित के नेतृत्व में संपन्न हुआ। खिचड़ी भोज में न केवल शास्त्रीपुरम क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए, बल्कि विभिन्न भगवा संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया और मकर संक्रांति के पर्व को आस्था के साथ मनाया।
इस अवसर पर अमोल दीक्षित, शशिकांत शर्मा, रवि सोनी, विवेक मिश्रा, तरुण जुमानी, शेर सिंह, वंश शर्मा, निखिल शर्मा, मयंक शर्मा, आयुष अग्निहोत्री, संजय, सनी, आयुष, विशाल कुशवाहा, योगेश, विष्णु कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यकारिणी को लेकर भी चर्चा की गई और जल्द ही नई कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने की जानकारी दी गई।