भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष इंदु सिंह का हृदयाघात से निधन, पार्टी व समाज में शोक की लहर
आगरा। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समर्पित समाजसेविका इंदु सिंह का आज अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन सहित सामाजिक और राजनीतिक जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुशीला चौहान की छोटी बहन थीं।

इंदु सिंह प्रारम्भ से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी रहीं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान और जनसेवा के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वह एक मेहनती, कर्मठ और सरल स्वभाव की नेता के रूप में जानी जाती थीं।
बताया गया कि उनका निधन ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित मंडी समिति के पास उनके निवास पर हुआ। अचानक हार्ट अटैक से निधन की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। सभी ने उनके संगठनात्मक योगदान और सामाजिक कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी नेताओं ने कहा कि इंदु सिंह का असामयिक निधन भाजपा महिला मोर्चा और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।