विरोधाभासी बयानों पर बलवे के चार आरोपी बरी

आगरा। बलवा, मारपीट, धमकी एवं अन्य आरोप में आरोपित खंदारी निवासी जसवंत, विष्णु, रवि एवं गुलशन को वादी के बयानों में गम्भीर विरोधाभास पर एसीजेएम 1 पंकज कुमार ने बरी कर दिया।

Feb 12, 2025 - 20:45
 0
विरोधाभासी बयानों पर बलवे के चार आरोपी बरी

थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा प्रेमचंद का आरोप था कि 20 नवम्बर 2014 को वह अपने घर में बैठा था। उसी दौरान आरोपी जसवंत, विष्णु, रवि, गुलशन एवं अन्य ने डंडे पत्थर से हमला कर वादी एवं उसके परिजनों को घायल कर दिया।

उक्त मामले में वादी मुकदमा प्रेम चन्द एवं संजय के बयान दर्ज हुये। वादी के बयानों में गम्भीर विरोधाभास एवं संजय के पूर्व बयान से मुकरने पर साक्ष्य के अभाव पर कोर्ट ने सभी को बरी कर दिया। आरोपियों की पैरवी अधिवक्ता मनोहर सिंह और चंद्रपाल सिंह ने की।