दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला बिल्डिंग  ग्गिर गई , जिसमें करीब 12 लोगों के मलबे में फंसने की आशंका जताई जा रही। अब तक 4 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। फायर विभाग के मुताबिक, सीलमपुर की गली नंबर 5 की जनता कालोनी में 30-35 गज में बना मकान गिरा है।

Jul 12, 2025 - 10:45
 0
दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के दबे होने की आशंका


यह हादसा शनिवार सुबह-सुबह हुआ है। मलबे से निकाले गए लोगों को तुरंत ही अस्पताल भेजा गया। दिल्ली फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव के काम जारी है।

दिल्ली फायर विभाग के मुताबिक, बिल्डिंग सुबह करीब 7 बजे यह मकान गिर गया। दमकल  की 7 गाड़ियां मौके पर हैं, राहत बचाव कार्य जारी है।  

अस्पतालों में भेजे गए घायलों की सूची
जेपीसी अस्पताल
1. परवेज, 32 वर्ष (पुरुष) अब्दुल पुत्र
2. नावेद, 19 वर्ष (पुरुष) अब्दुल पुत्र
3. सिजा, 21 वर्ष (महिला) परवेज की पत्नी
4. दीपा, 56 वर्ष (महिला) गोविंद की पत्नी
5. गोविंद, 60 वर्ष (पुरुष) राम चरण पुत्र
6. रवि कश्यप, 27 वर्ष (पुरुष) राम चरण पुत्र
7. ज्योति, 27 वर्ष (महिला) रवि कश्यप पत्नी

जीटीबी अस्पताल
1. अहमद, 14 महीने (पुरुष) परवेज पुत्र

जिस जगह पर हादसा हुआ वो संकरी गली है। बिल्डिंग गिरते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। तुरंत ही फायर विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसा बताया जा रहा कि बिल्डिंग गिरने से करीब 12 मलबे में दब गए। इनमें से 8 लोगों को रेस्क्यू करके अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। दिल्ली के सीलमपुर में ये घटना हुई है। बताया जा रहा कि एक ग्राउंड-प्लस-3 इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन विभाग की टीम खोज और बचाव अभियान जारी है।