आगरा के जैतपुर क्षेत्र में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, चार युवक गंभीर घायल

बाह (आगरा)। थाना जैतपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर खतरनाक साबित हुई। गांव रूपपुरा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया है।

Jan 11, 2026 - 22:21
 0
आगरा के जैतपुर क्षेत्र में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर, चार युवक गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम थाना जैतपुर क्षेत्र के गांव रूपपुरा के पास दो बाइकों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। पहली बाइक पर सवार राजकुमार (40 वर्ष) पुत्र राजीव सिंह और जोगेंद्र (25 वर्ष) पुत्र मोहर सिंह निवासी रीछापुर, जैतपुर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार धर्मेंद्र (25 वर्ष) पुत्र फतेह सिंह और दिनेश (22 वर्ष) पुत्र उदय सिंह निवासीगण रूपपुरा, जैतपुर भी दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो गए।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर सभी को बेहतर इलाज के लिए आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

SP_Singh AURGURU Editor