प्रगटी सुरभि सुख दैया.., गौ महिमा महोत्सव में रसराज महाराज बोले-  पाठ्यक्रमों में हो गौ विषय शामिल

आगरा। सूरसदन में चल रहे गौ महिमा महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को रसराज महाराज की सुरभि अवतार कथा ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने भजन प्रगटी सुरभि सुख दैया, बिरज में बाजे बधैया’ सुनाया, पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Jul 18, 2025 - 19:16
 0
प्रगटी सुरभि सुख दैया.., गौ महिमा महोत्सव में रसराज महाराज बोले-  पाठ्यक्रमों में हो गौ विषय शामिल
गौ महिमा महोत्सव के पांचवें दिन की एक झलक।

गौ आधारित शिक्षा समय की मांग

रसराज महाराज ने बल दिया कि गौ आधारित शिक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा, भारत के सभी पाठ्यक्रमों में एक विषय गौ माता पर होना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी गौ सेवक, गौ पालक और गौ रक्षक बन सकेगी। उन्होंने गौ माता को प्रेम और करुणा की मूर्ति बताते हुए गौ वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की।

रुद्राक्ष धारण करने से लाभ: शिवमहापुराण की कथा

शिव महापुराण कथा के क्रम में रसराज जी महाराज ने रुद्राक्ष की उत्पत्ति और प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष भगवान शिव से प्रकट हुआ है और इसे धारण करने से विशेषकर उच्च रक्तचाप के रोगियों को लाभ मिलता है।

भजनों ने बांधा समा

कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायक पं. मनीष शर्मा के भावपूर्ण भजन- अब आ जाओ गोपाल पुकारे तुमको व्याकुल गैया... से हुई। इसके बाद बाबा चित्र विचित्र महाराज ने रसभीने भजनों की वर्षा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पार्थिव शिवलिंग पूजन में उमड़ा जनसैलाब

सुबह की बेला में सैकड़ों भक्तों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर शिव पूजन और अभिषेक किया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में भक्तों की सहभागिता अद्भुत रही।

मुख्य यजमान मनोज गुप्ता एवं मुरारी प्रसाद अग्रवाल, सहित कई गणमान्य जनों ने आरती में भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले, पूर्व पार्षद कुंदनिका शर्मा, समाजसेवी सुमन गोयल, ऋषि उपाध्याय, गीता शर्मा, प्रियंका ठाकुर, प्रवीण भारद्वाज, इंद्रदीप जैन, हरिशंकर उपाध्याय, नितेश बंसल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले ने जानकारी दी कि गौ महिमा महोत्सव शनिवार को भी शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सूरसदन में जारी रहेगा।

SP_Singh AURGURU Editor