दुल्हन रूप में सखियों ने डांडिया उत्सव में खूब किया धमाल

आगरा। सौन्दर्य के साथ बौद्धिकता के समागम संग अग्रवाल महासभा रामबाग द्वारा अतिथि वन में आयोजित करवाचौथ व डांडिया उत्सव में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया। सुर्ख परिधान में सोलह श्रंगार कर दुल्हन बनकर पहुंचीं सखियां उमंग से भरी हुई थीं। एक तरफ डांडिया का उत्सव था तो दूसरी ओर करवाचौथ क्वीन बनने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा। 

Oct 21, 2024 - 17:28
 0
दुल्हन रूप में सखियों ने डांडिया उत्सव में खूब किया धमाल
अतिथि वन में सोमवार को आयोजित डांडिया उत्सव में अग्रवाल संगठन रामबाग की महिला सखियां।

- अग्रवाल संगठन रामबाग के उत्सव में चंचल करवाचौथ क्वीन और रेनू बनीं डांडिया क्वीन 

महासभा की सखियों ने उत्साह व उमंग के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि व समाजसेवी संगीता अग्रवाल ने मां सरस्वती व महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया। अध्यक्ष निशा सिंघल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी सकियों को करवाचौथ उत्सव की लिए शुभकामनाएं दीं।

डांडिया क्वीन बनने के लिए जहां महिलाओं ने अपनी कलात्मकता को बखूबी प्रदर्शित किया वहीं करवाचौथ क्वीन के लिए सोलह श्रंगार के साथ रचनात्मकता व भारतीय संस्कृति व परम्परा से जुड़े सवालों के लिए अपनी बौद्धिकता का लोहा मनवाया। मस्ती और उमंग के साथ सभी सखियों ने उत्सव को खूब इंजॉय किया। रेनू गोयल, डांडिया क्वीन, चंचल अग्रवाल करवाचौथ क्वीन चुनी गईं। 

लकी ड्रा में ग्रीष्मा अग्रवाल, पंच्वेलटी विनर प्रियंका अग्रवाल और गेम में कृष्णा अग्रवाल ने बाजी मारी। उपहार के रूप में सुहाग सामग्री व पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के संदेश के साथ गुलमोहर, पीपल, नीम जैसे पौधे भेंट किए गए। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से गिरिषमा, ममता अग्रवाल, साक्षी, नेहा, स्वाती, चंचल, सुनीता, आरवी, ब्रजेश, अनुष्का, आयुषी दीक्षा, कृष्णा आदि उपस्थित थीं।

SP_Singh AURGURU Editor