मां भगवती की आराधना से डांडिया तक, आवास विकास में सजेगा दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव

आगरा के आवास विकास सेक्टर-6 में 11 से 20 अक्टूबर तक दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जाएगा। रविवार को कलश यात्रा और घट स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। आयोजन में सुंदरकांड, कीर्तन, देवी जागरण, भव्य झांकियां, शोभायात्रा, महाआरती, छप्पन भोग और डांडिया समेत कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 20 अक्टूबर को कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।

Oct 10, 2026 - 15:57
 0
मां भगवती की आराधना से डांडिया तक, आवास विकास में सजेगा दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव
नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर विमोचित करते मदन मोहन शर्मा आदि।

आगरा। आवास विकास सेक्टर-6 में 11 से 20 अक्टूबर तक नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। दस दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ रविवार, 11 अक्टूबर को कलश यात्रा एवं घट स्थापना के साथ होगा।

महोत्सव के संरक्षक डॉ. मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। महोत्सव में मां भगवती की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की।

आयोजक लंकेश दीपक सारस्वत ने बताया कि महोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत 12 अक्टूबर को रंगारंग कार्यक्रम, 13 को सुंदरकांड, 14 को कीर्तन, 15 को देवी जागरण, 16 को भव्य झांकियां, 17 को शोभायात्रा तथा 18 अक्टूबर को महाआरती आयोजित होगी। 19 अक्टूबर को छप्पन भोग एवं डांडिया और 20 अक्टूबर को कन्या पूजन व विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। पोस्टर विमोचन के अवसर पर निक्की भगत, अरुण श्रीवास्तव, गब्बर राजपूत, टोनी वर्मा, पंकज तायल, आकाश सारस्वत, नकुल सारस्वत, दीपु चौहान और ज्वाला प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।