नगर वन में रोपे फलदार वृक्ष

आगरा। गुरुदीपिका योगक्षेम फाउंडेशन द्वारा फलदार वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत नगर वन, बाईंपुर रेंज, बूढ़ी का नगला में एक बार फिर पौधे रोपे गए।

Sep 20, 2024 - 13:20
 0
नगर वन में रोपे फलदार वृक्ष
स्वर्गीय गोपाल दास शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पुत्रवधु डॉ. दीपिका उपाध्याय द्वारा आम, अमरूद, करौंदा, जामुन आदि के वृक्ष लगाए गए।

फाउंडेशन के निदेशक रवि शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सभी लोग अपने पूर्वजों की स्मृति में फलदार वृक्ष लगाएँ। शास्त्रों में पितरों की सद्गति के लिए विभिन्न फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाने का उल्लेख है।

इसी क्रम में स्वर्गीय गोपाल दास शर्मा की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पुत्रवधु डॉ. दीपिका उपाध्याय द्वारा आम, अमरूद, करौंदा, जामुन आदि के वृक्ष लगावए गए।

इस अवसर पर ओपी शर्मा, वीर किशोर गुप्ता, बहोरन लाल गौतम, नीलम गुप्ता, विनीता गौतम, अनुज गुप्ता आदि उपस्थित रहे। फाउंडेशन की निदेशक वारिजा चतुर्वेदी ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।