'गेम ऑफ चेंज' बनेगी शिक्षा सुधार का आंदोलन, नालंदा की परंपरा को दिखाएगी फिल्म

आगरा। प्राचीन भारतीय शिक्षा पद्धति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से बनी फिल्म ‘गेम ऑफ चेंज’ के पोस्टर का विमोचन शनिवार को आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सा एवं खाद्य पोषण संगठन द्वारा आवास विकास कॉलोनी स्थित कार्यालय में किया गया। यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक व्यापक आंदोलन है जो भारत की मूल शिक्षा धारा को वैश्विक मंच तक पहुंचाने का प्रयास है।

Jul 5, 2025 - 19:17
 0
'गेम ऑफ चेंज' बनेगी शिक्षा सुधार का आंदोलन, नालंदा की परंपरा को दिखाएगी फिल्म
फिल्म गेम ऒफ चेंज के पोस्टर का विमोचन करते विकास सैनी, ज्योति चौधरी और अन्य।  

संस्थापक अध्यक्ष विशाल सैनी ने बताया कि "गेम ऑफ चेंज" नालंदा विश्वविद्यालय की गौरवशाली परंपरा की याद दिलाती है। फिल्म में आठ शिक्षकों की कहानियां हैं, जिन्होंने शिक्षा को व्यवसाय नहीं, बल्कि सेवा और आत्मिक विकास का माध्यम माना। फ़िल्म में सिद्धार्थ राजसेकर, मीना छब्बरिया, ब्लेयर सिंगर और सुरेंद्र जयसेकर जैसे अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद शामिल हैं।

संगठन की महासचिव ज्योति चौधरी ने बताया कि यह फिल्म 8 जुलाई को मुंबई, 9 जुलाई को हैदराबाद और 10 जुलाई को चेन्नई के पीवीआर सिनेमा में रिलीज होगी। इसके बाद इसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नि:शुल्क देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा।

फ़िल्म के निर्देशक सिद्धार्थ राजसेकर एक निर्माता से अधिक एक शिक्षा क्रांतिकारी हैं, जो भारतीय शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक पहचान दिलाना चाहते हैं।

SP_Singh AURGURU Editor