बरेली में गणेश महोत्सव: शिल्पियों की झांकियों से सजेगी शोभायात्रा, भक्ति-संस्कृति का अद्भुत संगम

बरेली। श्री गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में 27 अगस्त को निकलने वाली भव्य गणेश शोभायात्रा आध्यात्म और संस्कृति का अद्भुत संगम होगी। इस शोभायात्रा की विशेषता होगी—राष्ट्रीय स्तर के शिल्पियों द्वारा निर्मित दिव्य झाँकियाँ और प्रदेश स्तरीय कलाकारों का मनोहारी मंचन।

Aug 16, 2025 - 12:30
 0
बरेली में गणेश महोत्सव: शिल्पियों की झांकियों से सजेगी शोभायात्रा, भक्ति-संस्कृति का अद्भुत संगम
श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा निकाली जाने वाली श्री गणेश शोभायात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देते आयोजक।

समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजू खंडेलवाल ने बताया कि शोभायात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुज़रेगी। मार्ग में श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष यातायात व्यवस्था की जा रही है। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं का मार्ग अविरुद्ध रहेगा।

समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सनातनी परिधान में शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे, जबकि महाराष्ट्र का पारंपरिक बैंड शोभा बढ़ाएगा। शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

आयोजन के क्रम में 26 अगस्त को आनंद आश्रम में गणेश भजन संध्या होगी, 27 अगस्त को हनुमान मंदिर से शोभायात्रा, 28 अगस्त को प्रदोष पूजन तथा 29 अगस्त को रामगंगा घाट पर यज्ञ-विसर्जन यात्रा सम्पन्न होगी।

समिति का संकल्प है कि शोभायात्रा न केवल अनुशासन और आस्था का उदाहरण बनेगी, बल्कि बरेली की सांस्कृतिक पहचान को भी नए आयाम देगी।

बैठक में सुनील गुप्ता, सुनील खंडेलवाल, योगेंद्र खंडेलवाल, सुशील खंडेलवाल, अभिषेक गौड़, रवि वूवना, कैलाशचंद शर्मा, पवन जायसवाल, नरसिंह मोदी, राकेश खंडेलवाल, संजीव अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor