सिकंदरा पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर, लूट के मामले में था वांछित

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्थान के धौलपुर जिले के बसई गांव का रहने वाला कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णकांत पुत्र भूप सिंह है, जो वर्ष 2019 में हुई एक लूट की वारदात में वांछित चल रहा था।

Jul 7, 2025 - 17:26
 0
सिकंदरा पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹25 हजार का इनामी गैंगस्टर, लूट के मामले में था वांछित
सिकंदरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 25 हजार का इनामी गैंगस्टर।

पुलिस के अनुसार कृष्णकांत पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। सिकंदरा पुलिस ने उसे एक सुनियोजित कार्रवाई के तहत दबोच लिया।

गिरफ्तार गैंगस्टर के खिलाफ कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट और गंभीर धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने किया। टीम में एसआई अंकुर राठी, एसआई अंकित तोमर, कांस्टेबल भूरा सिंह और विजयपाल सिंह भी शामिल रहे।

पुलिस ने गैंगस्टर की गिरफ्तारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए एक अहम उपलब्धि बताया है।

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor