गौ सेवा और प्याऊ सेवा: आगरा में दो संस्थाओं ने किया पुण्य कार्यों का आयोजन

May 28, 2025 - 20:42
 0
गौ सेवा और प्याऊ सेवा: आगरा में दो संस्थाओं ने किया पुण्य कार्यों का आयोजन
गौशाला में चारा अर्पित करते भारत विकास परिषद ‘संस्कार’ के सदस्य। नीचे: प्याऊ सेवा में गन्ने का रस वितरित करतीं महिला समिति की सदस्याएं।  

-भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने गौ माता की सेवा, श्री हरि सत्संग महिला समिति ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस

आगरा। सेवा और परमार्थ की भावना को साकार करते हुए आगरा में दो सामाजिक संगठनों ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर जनसेवा के कार्य किए। एक ओर जहां भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने गौ माता की सेवा कर पुण्य अर्जित किया, वहीं श्री हरि सत्संग महिला समिति ने तपती दोपहर में राहगीरों को गन्ने के रस से राहत पहुंचाई।

गौ माता की सेवा से पुण्य संचय

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने श्री राधा कृष्ण गौशाला, फाउंड्री नगर में गौ सेवा का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक जतिन अग्रवाल ने बताया कि गऊ माता को तीन ट्रॉली भूसा, एक टेम्पो फल व सब्जियां (तरबूज, खरबूजा, खीरे) और हरा चारा अर्पित किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक केशव दत्त गुप्ता ने गौ सेवा के लाभों पर प्रकाश डाला, जबकि अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। व्यवस्थाएं सचिव प्रशांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष जितेंद्र बंसल ने संभालीं। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, टीटू गोयल, ऋषि अग्रवाल, मनीष बंसल, निहारिका अग्रवाल, उर्मिल बंसल, दीपाली सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

गर्मी में राहत: गन्ने के रस की प्याऊ

श्री हरि सत्संग महिला समिति ने एमजी रोड स्थित स्पीड कलर लैब के पास प्याऊ सेवा का आयोजन किया, जहां गन्ने के रस की व्यवस्था की गई। तपती गर्मी में यह पहल राहगीरों के लिए वरदान साबित हुई।
इस सेवा में प्रमुख रूप से महामंत्री रुचि अग्रवाल, अध्यक्ष अंशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, सोनिया, रश्मि अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, प्रभा जायसवाल, डॉ. मंजू गुप्ता आदि बहनों ने सहभागिता की।

SP_Singh AURGURU Editor