नव वर्ष पर गायत्री यज्ञ, 51 दम्पतियों ने दी आहुति   

आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने आंग्ल नववर्ष का शुभारंभ सनातन वैदिक परंपरा से किया। इस मौके पर गायत्री हवन आयोजित किया, जिसमें 51 जोड़ों सहित करीब 600 लोगों ने पूर्णाहुति दी। आवास विकास कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर पार्क में दो दिवसीय नौ कुण्डीय यज्ञ एवं दम्पत्ति सम्मेलन किया गया था।

Jan 1, 2025 - 19:11
Jan 1, 2025 - 19:13
 0
नव वर्ष पर गायत्री यज्ञ, 51 दम्पतियों ने दी आहुति    

− अखिल विश्व गायत्री परिवार ने किया दो दिवसीय भव्य आयोजन

− 600 से अधिक श्रद्धालु वर्ष के प्रथम दिवस आयोजन में रहे मौजूद

बुधवार को द्वितीय दिवस प्रातः नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ में लगभग 600 श्रद्धालुओं ने नववर्ष में स्वस्थ सुखी जीवन के लिए यज्ञ भगवान को आहुतियां प्रदान कीं। आयोजन के द्वितीय सत्र में पारिवारिक जीवन के लिए एक अनूठा प्रयोग " दम्पत्ति सम्मेलन" पहली बार आगरा में सम्पन्न हुआ।

सम्मेलन में प्रदेश के प्रान्तीय युग सृजेता समन्वय समिति/युवा प्रकोष्ठ के टोली नायक जयप्रकाश वर्मा,  सहयोगी जगराम एवं सियाराम जायसवाल ने बताया कि विशाल आयोजन तो बहुत होते रहते हैं लेकिन प्रयोजन नहीं दिखाई देता है। दम्पत्ति सम्मेलन का मुख्य प्रयोजन है " मनुष्य में देवत्व का उदय- धरती पर स्वर्ग का अवतरण।"

इस मौके पर सभी 51 दम्पत्तियों द्वारा देव पूजन किया गया। एक-दूसरे को चन्दन/तिलक लगाया, रक्षासूत्र धारण के बाद माला पहनाई। पति एवं पत्नी द्वारा शपथ पत्र को पढ़कर अपने जीवन में पालन करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति आंवलखेड़ा जोन से सुरेशचन्द्र यादव, विजयपाल सिंह बघेल, जिला समन्वयक सुरेशचन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, युग साहित्य जिला समन्वयक एमएम शर्मा की रही। कार्यक्रम के आयोजक रवी सोनी, अरविन्द श्रीवास्तव, उमेश कुशवाहा, शिवांक उपाध्याय, सन्दीप तिवारी, हेमलता सोलंकी थे। तेज सिंह चाहर, भूदेव प्रसाद कुशवाहा, हरेश कौशल, श्रीमती रामबेटी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor