झोलाछापों से निजात पाने को फार्मासिस्टों ने फिर मांगी उपचार की अनुमति, सीएमओ को ज्ञापन

आगरा। आम जनता को समय पर और सुरक्षित इलाज दिलाने के उद्देश्य से ऑल फार्मासिस्ट संगठन ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फार्मा डिग्रीधारकों को प्राथमिक उपचार की अनुमति देने और फार्मा क्लीनिक खोलने की छूट देने की मांग की।

Jul 25, 2025 - 19:07
 0
झोलाछापों से निजात पाने को फार्मासिस्टों ने फिर मांगी उपचार की अनुमति, सीएमओ को ज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते ऑल फार्मासिस्ट संगठन के सदस्य।

-ऑल फार्मासिस्ट संगठन ने की फार्मा डिग्रीधारकों को क्लीनिक खोलने की अनुमति देने की मांग

संगठन के प्रांतीय प्रमुख जगपाल सिंह चाहर ने कहा कि ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में चिकित्सकों की भारी कमी है, जिससे लोग मजबूरी में झोलाछाप डॉक्टरों के पास इलाज कराने जाते हैं। यदि प्रशिक्षित फार्मासिस्टों को प्राथमिक इलाज की छूट मिल जाए, तो इससे जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और झोलाछाप चिकित्सा पर भी लगाम लगेगी।

उन्होंने सुझाव दिया कि जो फार्मासिस्ट सरकारी सेवा में हैं, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार की जिम्मेदारी दी जाए और जो सेवा में नहीं हैं, उन्हें क्लीनिक खोलने की अनुमति दी जाए। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि ग्रामीण चिकित्सा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

सीएमओ कार्यालय में ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष राजबहादुर बघेल, टीएन त्यागी, गजेंद्र सिंह, हरिओम कुलश्रेष्ठ, विनोद चौधरी, ऐदल सिंह, श्याम सुंदर, विवेक मिश्रा, निहाल चौधरी, अजय शर्मा, धमेंद्र सिंह और भूपेंद्र प्रकाश शामिल रहे।

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor