एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस में युवती से छेड़छाड़, बस चालक पुलिस ने पकड़ा
आगरा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज तड़के एक स्लीपर बस में बस के अतिरिक्त चालक ने एक युवती से छेड़खानी की। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है।
यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले में तड़के 4:30 बजे हुई। स्लीपर बस नोएडा से लखनऊ जा रही थी और इसमें लखनऊ की एक युवती भी सवार थी। यह युवती नोएडा की किसी कंपनी में जॉब करती है।
तड़के 4:30 बजे जब सभी यात्री सो रहे थे, तभी स्लीपर बस के अतिरिक्त चालक में इस युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर युवती ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया।
कन्नौज के एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल एक्टिव हुई और बस को रुकवाकर चालक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।