सदर क्षेत्र के कैफे में गैंगरेप की शिकार युवती घर में कैद
आगरा। सदर बाजार के एक कैफे में एक युवती के साथ हुई गैंगरेप की वारदात में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तीनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने कैफे जैसे स्थानों पर भी महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। अभियुक्तों ने वीडियो वायरल कर जो घिनौना कृत्य किया है, उससे युवती की जिंदगी नरक बन गई है। वह घऱ में कैद होकर रह गई है।
नगला जस्सा के कृष्णा विहार निवासी यशपाल और उसके दोस्त प्रवीन व अरुण ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता विगत 11 नवंबर को इन तीनों की हवस का शिकार बनी। विद्यालय जाते रास्ते में मिला यशपाल उसे बहलाकर कैफे में ले गया। वहां यशपाल के अलावा उसके दो दोस्तों ने दुष्क्रत्य किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवती ब्लैकमेल नहीं हुई तो फिर वीडियो वायरल कर दिए।
पीड़िता की यह स्थिति हो गई है कि घर में कैद होकर रह गई है क्योंकि तीनों आरोपियों ने गैंगरेप के बाद वीडियो वायरल कर उसे बदनाम भी कर दिया है। उसकी यह हालत देखकर परिवार वालों ने पूछा तब उन्हें इस वारदात की जानकारी हुई और तब जाकर 14 नवंबर को सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।