जीएलए यूनिवर्सिटी: उत्कृष्ट शिक्षा, रोजगार और नवाचार का केंद्र, हर क्षेत्र में रच रहा इतिहास  

मथुरा स्थित जीएलए विश्वविद्यालय शिक्षा, नवाचार, शोध, प्लेसमेंट और स्टार्टअप इन्क्यूबेशन जैसे क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शैक्षणिक उत्कृष्टता, आधुनिक सुविधाएं और वैश्विक स्तर की प्लेसमेंट इसे युवाओं की पहली पसंद बना रहे हैं।

May 17, 2025 - 11:42
 0
जीएलए यूनिवर्सिटी: उत्कृष्ट शिक्षा, रोजगार और नवाचार का केंद्र, हर क्षेत्र में रच रहा इतिहास   
जीएलए यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं जीएलए विश्वविद्यालय परिसर।  

मथुरा। ब्रजभूमि पर स्थापित जीएलए यूनिवर्सिटी को लेकर देशभर के छात्रों के बीच उत्सुकता ही नहीं बढ़ रही बल्कि यह पहली पसंद बनकर भी उभर रही है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल के नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, शोध, नवाचार और रोजगार के क्षेत्र में सतत प्रगति की राह पर अग्रसर है।

उत्कृष्ट शिक्षण और वैश्विक मान्यताएं

जीएलए यूनिवर्सिटी का उद्देश्य है गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, आधुनिक अनुसंधान और तकनीकी प्रशिक्षण द्वारा छात्रों को वैश्विक स्तर का शिक्षा अनुभव देना। यह संस्थान NAAC A+ ग्रेड (स्कोर 3.46) के साथ देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से 12B मान्यता प्राप्त जीएलए को PCI, NCTE, BCI, ICAR और IACBE जैसे निकायों से भी मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय ने एनआईआरएफ इनोवेशन रैंकिंग 2024 में भारत के टॉप 53 फार्मेसी संस्थानों में जगह बनाई है। तकनीकी शिक्षा और इनोवेशन में अग्रणी

जीएलए ने अपनी फैकल्टी में आईआईटी और एनआईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से आए युवा शोधार्थी और अनुभवी शिक्षक शामिल किये हैं, जो विद्यार्थियों को पूरी तरह से रोजगारोन्मुख और प्रयोगात्मक शिक्षा प्रदान करते हैं। शिक्षण विधियों में प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग, केस स्टडी, रीयल-टाइम लैब वर्क और इंटरएक्टिव लेक्चर शामिल हैं। विश्वविद्यालय का मूल मंत्र है – Perfect Teaching with Perfect Learning।

उच्च स्तरीय प्लेसमेंट और स्टार्टअप संस्कृति

पिछले सत्र में 3000+ छात्रों को 500 से अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले। अमेजन, माइक्रोसॊफ्ट, कैपजेमिनी, टीसीएस, इन्फोसिस, ड्रीम 11 और एसेंचर जैसी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट करती हैं। 55 लाख रुपये तक के पैकेज पर भी छात्रों का चयन हुआ है।
जीएलए इनक्यूबेशन सेंटर (जीएलए लॉन्चपैड) में नवाचार की उड़ान
अब तक जीएलए विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर ‘जीएलए लॉन्चपैड’ में 65 स्टार्टअप को पोषित (इन्क्यूबेट) किया गया है, जिनमें से 12 स्टार्टअप को ₹94 लाख की आर्थिक सहायता (फंडिंग) प्राप्त हो चुकी है।

ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल पुस्तकालय की आधुनिक सुविधा

जीएलए विश्वविद्यालय का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र  बीबीए, बीसीए, बी.कॉम, एमबीए और एमसीए जैसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अनुमोदित डिग्री पाठ्यक्रम प्रदान करता है। वहीं, विश्वविद्यालय की केंद्रीय पुस्तकालय प्रणाली में कुल 15 पुस्तकालय शाखाएं शामिल हैं, जिनके माध्यम से दो लाख से अधिक मुद्रित पुस्तकें, हजारों ई-जर्नल, सीडी, वीडियो व्याख्यान और पाँच करोड़ से अधिक डिजिटल शिक्षण सामग्री तक पहुंच प्रदान की जाती है।

खेलकूद और समग्र व्यक्तित्व विकास

जीएलए विश्वविद्यालय खेलकूद की गतिविधियों में भी अग्रणी रहा है। हाल ही में कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में जीएलए ने कुल 27 पदक (12 स्वर्ण, 3 रजत, 3 कांस्य सहित) जीते। क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग और योगा जैसे खेलों में विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं।

पूर्व छात्रों की सफलता ही जीएलए की असली पहचान

जीएलए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र देश-विदेश में विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी सेवाओं में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 3, भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आईईएस) के 13, पीसीएस के 10, इसके अतिरिक्त आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस, एसडीएम, मेजर, वैज्ञानिक, आयुक्त (कमिश्नर) और महापौर (मेयर) जैसे पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। वहीं निजी क्षेत्र की नामचीन कंपनियों जैसे अमेजन, फेसबुक, गूगल, एप्पल, एचएसबीसी, एडीडास आदि में निदेशक (डायरेक्टर), उपाध्यक्ष (वाइस प्रेसीडेंट), महाप्रबंधक (जीएम), संस्थापक (फाउंडर) जैसे उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं।

पर्यावरण के अनुकूल आधुनिक छात्रावास परिसर

आगरा-मथुरा-दिल्ली राजमार्ग (एनएच-19) पर स्थित जीएलए विश्वविद्यालय का हरित परिसर विद्यार्थियों को प्रदूषण मुक्त और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है। विश्वविद्यालय के छात्रावास क्षेत्र में 6000 से अधिक छात्र निवास करते हैं, जहाँ स्वास्थ्य देखभाल (हेल्थ केयर), बैंकिंग सेवा, मानसिक परामर्श (काउंसलिंग) तथा एटीएम सुविधा उपलब्ध हैं।

SP_Singh AURGURU Editor