चमोली-बद्रीनाथ हाईवे पर ग्लेशियर टूटा, दबे 57 मजदूरों में से दस बचाए गए
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। चमोली-बद्रीनाथ हाईवे के काम में लगे 57 मजदूर ग्लेशियर टूटकर गिरने से 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं।
इनमें से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है।
चमोली-बद्रीनाथ हाईवे को बनाने का काम चल रहा है। हाईवे पर माणा गांव के पास आज काम चल रहा था। बड़ी संख्या में मजदूर हाईवे पर अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान पहाड़ के ऊपर से ग्लेशियर का एक टुकड़ा टूटा और बर्फ का पूरा पहाड़ हाईवे पर आ गिरा और हाईवे पर काम करते 57 मजदूर इसमें दब गए।
सूचना मिलने के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के अलावा आईटीबीपी के जवान एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू के काम में लगी हुई हैं। बर्फ में दबे 57 मजदूरों में से 10 श्रमिकों को बचा लिया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बचाव एवं राहत कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।