गुड वर्क: यमुना की तलहटी से कचरा साफ कर रहा नगर निगम
आगरा। बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद पानी उतरने से यमुना की तलहटी में चारों ओर कचरा फैला हुआ है। यमुना किनारे घाटों पर सफाई की आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम ने इसके लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में सोमवार को हाथी घाट से यमुना आरती स्थल तक यमुना की तलहटी में नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत सुबह तथा शाम की दो शिफ्टों में अलग-अलग कार्य हुआ। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संजीव वर्मा द्वारा बताया गया कि जब तक यमुना की तलहटी में नगरीय क्षेत्र में पूर्ण सफाई नहीं हो जाएगी, यह अभियान चलाया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेशानुसार यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।