बलकेश्वर मंदिर के महंतों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
आगरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को श्री बिल्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर (बलकेश्वर महादेव मंदिर ) के महंत परिवार को सम्मानित किया।
गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, महंत परिवार द्वारा दान किए हुए भूखंड पर निर्मित है। इसका उल्लेख आज यहां स्कूल के हाल के शुभारंभ की मौके पर राज्यपाल के समक्ष किया गया। इसके बाद बलकेश्वर महादेव मंदिर के महंत सुनील कांत नागर व महंत कपिल नगर को राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुनील कांत नागर ने बलकेश्वर महादेव मंदिर पर प्रकाशित पुस्तक भी राज्यपाल को भेंट की, जिसका संपादन आदर्श नंदन गुप्ता ने किया है।