आगरा में गणेशोत्सव का भव्य आगाज : परंपरा, आस्था और संस्कृति का अद्वितीय संगम

आगरा। शहर में गणेशोत्सव की धूम शुरू हो चुकी है। मंदिरों से लेकर कॉलोनियों तक गणपति बप्पा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। दक्षिण भारतीय स्थापत्य वाले महागणपति मंदिर से लेकर शिवाजी मार्केट और अपर्णा गार्डन तक भक्तों ने परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया।

Aug 27, 2025 - 19:27
 0
आगरा में गणेशोत्सव का भव्य आगाज : परंपरा, आस्था और संस्कृति का अद्वितीय संगम
  बुधवार को गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुए दस दिवसीय गणेशोत्सव की कुछ तस्वीरें, जो वरम वल्लभा गणपति मंदिर, शिवाजी मार्केट बिजलीघर और अपर्णा गार्डन वैलफेयर सोसाइटी की हैं।

श्री वरद वल्लभा महागणपति मंदिर में महोत्सव का शुभारंभ

छलेसर रोड स्थित उत्तर भारत के प्रथम दक्षिण भारतीय शैली के श्री वरद वल्लभा महा गणपति मंदिर में बुधवार को गणेश महोत्सव का शुभारंभ पंचामृत स्नान और महा रुद्राभिषेक के साथ हुआ। संस्थापक हरिमोहन गर्ग एवं साधना गर्ग ने परिजनों और भक्तों के साथ हवन पूर्ण किया।
पूरे मंदिर को विद्युत सज्जा और पुष्पों से सजाया गया। स्वर्ण मुकुट और सूर्य तिलक धारण किए गणपति बप्पा ने गुलाबी आभा में दिव्य दर्शन दिए।
मंदिर का मुख्य आकर्षण 101 किलो वजनी मेवा मोदक रहा जिसके दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
संस्थापक हरिमोहन गर्ग ने बताया कि दस दिन तक प्रतिदिन विशेष श्रृंगार और प्रसादी वितरण होगा।

शिवाजी मार्केट से गणपति बप्पा का फूल डोला नगर भ्रमण

गणेश चतुर्थी पर शिवाजी मार्केट एसोसियन द्वारा परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश पूजन कराया गया। पंडित अवधेश शर्मा ने विधि विधान से पूजन कराया। इसके बाद गणपति बप्पा का भव्य फूल डोला नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। बैंड की मधुर भक्ति धुनों पर भक्तजन झूमते-नाचते "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारे लगाते रहे।
पंकज सचदेवा (अध्यक्ष), श्याम भोजवानी (संरक्षक), गुरदीप लूथरा, रवि पुरी, अमित भाटिया, प्रदीप लूथरा, राकेश पुरी, दीपक वाधवा, डॉ. लोकेश धीगरा, राजीव गिदवानी, सांवल दास, रमेश कुकरेजा, सौरभ बघेल, अशोक खोरेजा, महेश पैंगोरिया, देवेंद्र पहलवान, कैलाश, डोरीलाल, ओमी, ज्ञानेश, राजीव आदि ने मिलकर उत्सव को सफल बनाया।
श्रीराम हनुमान मंदिर पर गणपति जी को विराजमान कर आरती और भोग प्रसाद का आयोजन हुआ। अनंत चौदस तक सुबह-शाम आरती जारी रहेगी।

अपर्णा गार्डन विजयनगर कॉलोनी में गणेश पूजा

विजयनगर कॉलोनी स्थित अपर्णा गार्डन वेलफेयर सोसाइटी में निवासियों ने गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया। पंडित राजेश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया। गणेश जी को मोदक, पंचमेवा, पंचामृत और फलों का भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया गया।
श्याम सुंदर माहेश्वरी, मोहित दादू, नितेश अग्रवाल, गिरधारी लाल, प्रशांत अग्रवाल ने सामूहिक आरती उतारी। प्रसाद वितरण में विजय अग्रवाल, रामचंद्र महेश्वरी, मनोज अग्रवाल, रवि गोयल, संदीप महेश्वरी, मीनू अग्रवाल, विधि, चांदनी, आशी, रश्मि आदि शामिल रहे।

SP_Singh AURGURU Editor