सनातन चेतना का महाअभियान: आगरा में होने वाले तीन विराट हिंदू सम्मेलनों को लेकर जन-जागरण तेज, बाइक रैली निकाली गई, पोस्टर विमोचन
आगरा में 8 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कहीं भव्य बाइक रैली निकाली गईं तो कहीं पोस्टर विमोचन के माध्यम से सम्मेलन की रूपरेखा जनता के सामने रखी गई। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में संत, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और सनातन प्रेमी शामिल हुए।
जन-जागरण हेतु भव्य बाइक रैली निकाली गई
आगरा। आगामी 8 फरवरी को जीआईसी मैदान में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के प्रचार-प्रसार के लिए सकल सनातन सेवा समिति के तत्वावधान में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। कोठी मीना बाजार, शाहगंज स्थित संचालन कार्यालय से इस रैली का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी ने झंडी दिखाकर किया। रैली में 500 से अधिक युवक एवं सनातन प्रेमी बाइक और स्कूटी के साथ शामिल हुए।
रैली पृथ्वीनाथ नगर, शाहगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजरी, जहां लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। समिति अध्यक्ष महेश सारस्वत ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन समाज में व्याप्त विभाजन को समाप्त कर सनातन मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करेगा।
सचिव राधावल्लभ गुप्ता ने इसे हिंदू समाज को संगठित करने की दिशा में निर्णायक कदम बताया। मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक रोहित, मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा की प्रदेश अध्यक्ष तनीषा सनातनी और विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका सेन रहेंगी।
इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, पंकज उपाध्याय, रूपसिंह परमार, पंकज जादौन, संजीव भारद्वाज, निशांत चतुर्वेदी, शंकर कट्टर, पार्षद पूजा वाल्मीकि, प्रतिमा भार्गव आदि उपस्थित रहे।
बल्केश्वर में हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का हुआ विमोचन

बल्केश्वर में होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन का पोस्टर जारी करते पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं अन्य।
आगरा। विश्व शांति हिन्दू महासम्मेलन समिति की ओर से बल्केश्वर क्षेत्र में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन वाटर वर्क्स स्थित होटल अतितिवन में किया गया। पार्षद मुरारी लाल गोयल और पूजा बंसल ने बताया कि 8 फरवरी को बल्केश्वर चौराहा पर होने वाले सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
सम्मेलन में महंत कपिल नागर की अध्यक्षता में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर धर्म, संस्कृति, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर उद्बोधन देंगी।
समन्वयक रमन अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदू समाज को सकारात्मक दिशा और एकता प्रदान करेगा।
शनिवार को बल्केश्वर चौराहे से वाहन रैली निकालकर लोगों को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
इस अवसर पर सुमन गोयल, गोपाल अग्रवाल, गिर्राज बंसल, ममता सिंघल, ममता शर्मा, आशा अग्रवाल, कुमकुम उपाध्याय, नंदी महाजन, इन्दर डाबर, दुर्गेश शर्मा, मयंक खंडेलवाल, विश्वनाथ भारद्वाज, मनीष गुप्ता, रंजना सक्सेना, मीनाक्षी शर्मा, पूजा जैन, मनीषा भरतिया, मंजू भदौरिया, संतोष शर्मा, रवि अग्रवाल, संतोष गुप्ता, महेश फौजदार, श्वेता शर्मा, बॉबी अग्रवाल, ब्रह्मा गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
राजपुर चुंगी में हिंदू सम्मेलन, पंच परिवर्तन का संकल्प

राजपुर चुंगी में होने वाले हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन करते आयोजक।
आगरा। मां कैला देवी हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से राजपुर चुंगी क्षेत्र में आयोजित होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन कविराज रेस्टोरेंट में किया गया। समिति अध्यक्ष इंजी. संतोष सिंह लोधी ने बताया कि 8 फरवरी को राजपुर चुंगी उखरा की पुलिया पर आयोजित सम्मेलन में आरएसएस क्षेत्रीय कार्यवाहक डॉ. प्रमोद शर्मा मुख्य अतिथि और महंत गोपी गुरु एवं हिमानी चतुर्वेदी मुख्य वक्ता होंगे।
संयोजक भोला पण्डित ने बताया कि युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। मीडिया समन्वयक जितेन्द्र सविता ने कहा कि “पंच परिवर्तन” के संकल्प के साथ हिंदू समाज को जाग्रत करने का आह्वान किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 7 फरवरी को भूमि पूजन, रामायण पाठ, कलश यात्रा और वाहन रैली का आयोजन होगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हजारी सिंह तोमर, महामंत्री सनी उपाध्याय, कार्यक्रम प्रभारी धर्मवीर सिंह लोधी, सोबरन सिंह रावत, सीपी चंद्र, दरबान सिंह पिलकवाल, योगेश द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
श्रीमनःकामेश्वर मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन नौ फरवरी को

श्रीमनःकामेश्वर मंदिर परिसर में नौ फरवरी को होने जा रहे हिंदू सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन करते महंत योगेशपुरी एवं अन्य आयोजक।
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 फरवरी को दरेशी नंबर–1 स्थित मनकामेश्वर मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हिंदू सम्मेलन आयोजित होगा।
इस आयोजन में आचार्य गंगाधर पाठक जी (मुख्य महंत, शीलान्यास श्रीराम मंदिर अयोध्या) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक योगेश पुरी जी होंगे। वहीं रूपनारायण जी (क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) एवं श्रीमती रेणुका डग जी (प्रांत समन्वयक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देने हेतु 6 फरवरी 2026, शुक्रवार को होटल एलिवेटेड, यमुना किनारा रोड, बेलनगंज में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में आमजन से अधिक से अधिक संख्या में विराट हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया। इस दौरान बताया गया कि 7 फरवरी 2026 को श्री मनकामेश्वर मंदिर से सम्मेलन के निमित्त आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी।
मंदिर के महंत योगेश पुरी ने जानकारी दी कि विराट हिंदू सम्मेलन के अंतर्गत हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार के सौजन्य से कार्यक्रम स्थल पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही 11 गौशालाओं के मुख्य संरक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजन में हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार की विशेष भूमिका रहेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पंकज जैन, सचिव नितिन बंसल, उपाध्यक्ष अमर गुप्ता, नगर कार्यवाह नरेश धीरमलानी, पंकज कुमार एडवोकेट, रौनक गुप्ता, रवि वर्मा, सुमित गुप्ता, राजकुमार खंडेलवाल, अंकित कुमार, इंजीनियर चिराग जैन, अमित बंसल, अभिषेक झा, ज्योति बंसल, श्रीमती प्राची चौरसिया, अर्चना जी, राकेश जैन, पार्षद रवि माथुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।