ब्रज की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, 9वें ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ में 12 विभूतियां होंगी अलंकृत
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट विभूतियों को कला, साहित्य, संस्कृति, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। 12 फरवरी को आगरा में होने वाले समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
कला, संस्कृति, साहित्य और सेवा के क्षेत्र में ब्रज मंडल का गौरव बढ़ाने वालों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान
आगरा। इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से समाज, संस्कृति और राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। कला, साहित्य, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कुल 12 विभूतियों को इस प्रतिष्ठित मंच पर अलंकृत किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे, जो चयनित अवार्डियों को सम्मानित करेंगे।
उद्घोषणा समारोह में हुआ ट्रॉफी का अनावरण
गुरुवार को एक में आयोजित उद्घोषणा समारोह के दौरान चयनित अवार्डियों के नामों की घोषणा के साथ-साथ ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ की ट्रॉफी का विधिवत अनावरण किया गया।
यह अनावरण इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर, सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग, डॉ. सुशील गुप्ता, एसबीआई एजीएम पुनीत शर्मा, डॉ. अशोक शर्मा, राममोहन कपूर, शकुन बंसल एवं राजीव वासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
ब्रज की विभूतियां बनेंगी नई पीढ़ी की प्रेरणा
फाउंडेशन के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली ब्रज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना ही ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ का मूल उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अवार्ड समारोह 12 फरवरी को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर, आगरा में आयोजित किया जाएगा।
9 श्रेणियों में दिया जाता है सम्मान
सलाहकार समिति के चेयरमैन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से ब्रज मंडल की प्रतिभाओं को 9 विभिन्न श्रेणियों आध्यात्म एवं दर्शन, साहित्य, खेल, संगीत, अभिनय, गायन एवं नृत्य आदि में यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया लगभग तीन दर्जन सदस्यों की निर्णायक समिति द्वारा पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाती है।
ये विभूतियां होंगी सम्मानित
राष्ट्र गौरव सम्मान
पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग – गौसेवक
आईपीएस नवनीत सिकेरा – उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा
अमरत्व सम्मान
स्व. शैलेन्द्र कुमार – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार
ब्रज रत्न अवार्ड
संतोष आनंद – प्रख्यात गीतकार
पंकज कालरा – फिल्म एवं टीवी अभिनेता
हेमंत बृजवासी – गायक
डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह – चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी
प्रो. डॉ. शशि तिवारी – साहित्यकार एवं कवयित्री
डॉ. नीलू शर्मा – कथक नृत्यांगना एवं तबला वादन
सोनिया शर्मा – पैराशूटर
ब्रज श्री सम्मान
भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री
ब्रज विशिष्ट सम्मान
डॉ. आर. सी. मिश्रा – वरिष्ठ न्यूरोसर्जन
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया। इस अवसर पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, संयोजक ब्रजेश शर्मा, डीजीसी अशोक चौबे, कवि पवन आगरी, रंजीत सामा, डॉ. कैलाश सारस्वत, डॉ. सुरेंद्र सिंह भगौर, डॉ. अरुण शर्मा, रिंकेश अग्रवाल, सचिन शंकर, मोहित जैन, योगेश गोयल, राखी जैन, काव्या सिंह, डॉ. विक्रांत शास्त्री, डॉ. एके गोयल, आदर्श नंदन गुप्ता, डॉ. महेश धाकड़, अविनाश वर्मा सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।