अग्रसेन जयंती पर बल्केश्वर में विशाल एकता महायज्ञ, आमंत्रण यात्रा निकाल अग्रबंधुओं को दिया न्योता

आगरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को बल्केश्वर स्थित अग्रसेन वाटिका में विशाल एकता महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अग्रवंश एकता समिति के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन के लिए शनिवार को आमंत्रण यात्रा निकालकर अग्रबंधुओं को सपरिवार शामिल होने का न्योता दिया गया। आमंत्रण यात्रा के दौरान बल्केश्वर क्षेत्र कुलदेवी महालक्ष्मी और महारानी माधवी के जयकारों से गूंज उठा।

Oct 10, 2026 - 23:13
 0
अग्रसेन जयंती पर बल्केश्वर में विशाल एकता महायज्ञ, आमंत्रण यात्रा निकाल अग्रबंधुओं को दिया न्योता
बल्केश्वर में अग्रवंश एकता समिति की ओर से विशाल एकता महायज्ञ के लिए निकाली गई आमंत्रण यात्रा में शामिल बाएं से पार्षद पूजा बंसल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, पार्षद हरिओम गोयल बाबा एवं अन्य अग्रवंशी।

महायज्ञ का शुभारंभ 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अग्रसेन वाटिका, आईटीआई के सामने, बल्केश्वर में होगा। आयोजन में अधिक से अधिक अग्रवंशियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने वाहनों से क्षेत्र की गलियों में भ्रमण किया और घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी पार्षद मुरारी लाल गोयल पेंट वाले ने कहा कि सभी अग्रवंशी सपरिवार महायज्ञ में शामिल होकर महाराजा अग्रसेन का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस राष्ट्रीय उत्सव को सफल बनाएं।

समाजसेविका ममता सिंघल ने बताया कि महायज्ञ के अवसर पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांस, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

आमंत्रण यात्रा में पार्षद पूजा बंसल, पार्षद हरिओम गोयल बाबा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिर्राज बंसल, रमन अग्रवाल और कृष्ण कुमार अग्रवाल ‘गुड्डू’ सहित अग्र समाज के अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।

SP_Singh AURGURU Editor