शास्त्रीपुरम जोनल पार्क में होगा भव्य आयोजन, 5100 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज
आगरा। नवरात्रि के समापन और दशहरा पर्व के अवसर पर समाजसेवी एवं भाजपा नेत्री वंदना सिंह द्वारा ‘देहरी से देहरी जोड़ो’ अभियान के तहत एक भव्य कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर, दिन गुरुवार, शास्त्रीपुरम स्थित जोनल पार्क में संपन्न होगा।

इस विशेष आयोजन में 5100 सर्वजातीय एवं सर्वधर्म कन्याओं का पूजन एवं भव्य भोज कराया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह द्वारा किया जाएगा।
कन्या पूजन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन की मुख्य संयोजिका वंदना सिंह ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों और परिवारों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने आव्हान किया है।