युवाओं की प्रतिभा का महाकुंभ, आंबेडकर विश्वविद्यालय में यूनिफेस्ट-2025 ने रचा सांस्कृतिक इतिहास
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कुलपति प्रो. आशु रानी के कुशल मार्गदर्शन में छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव (यूनिफेस्ट-2025) के द्वितीय चरण का समापन आज 10 जनवरी 2026 को जेपी सभागार में अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
22 प्रतियोगिताओं, नवाचार और सांस्कृतिक प्रतिभा के संग युवाओं ने रचा इतिहास, आर.बी.एस. कॉलेज ने जीती चल बैजयंती ट्रॉफी
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कुलपति प्रो. आशु रानी के कुशल मार्गदर्शन में छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव (यूनिफेस्ट-2025) के द्वितीय चरण का समापन आज 10 जनवरी 2026 को जेपी सभागार में अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
दो दिवसीय इस युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए कुल 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कला, संस्कृति, रंगमंच, फोटोग्राफी, माइम, स्किट, मिमिक्री, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग जैसी विविध विधाओं ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया।
समापन समारोह में आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीके गौतम एवं सेंट जॉन्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने अपने संबोधन में युवोत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं की बहुआयामी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने युवोत्सव में ऑर्केस्ट्रा और थिएटर जैसी नई प्रतियोगिताओं को शामिल किए जाने पर हर्ष जताया तथा विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर एक विशेष थिएटर ईवनिंग आयोजित करने का सुझाव भी दिया। साथ ही विवेकानंद इनक्यूबेशन सेंटर के माध्यम से स्टार्टअप और नवाचार के लिए मिल रहे मार्गदर्शन की जानकारी साझा की।
प्रमुख प्रतियोगिताओं के विजेता
मेंहदी प्रतियोगिता (दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान)
प्रथम: ध्रुव कुमार (आगरा कॉलेज)
द्वितीय: तेजपाल कुमार (ललित कला संस्थान)
तृतीय: मेधा बघेल (गृह विज्ञान संस्थान) एवं रेनू शुक्ला (विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र) – संयुक्त
क्ले मॉडलिंग
प्रथम: शिव कुमार (ललित कला संस्थान)
द्वितीय: स्नेहा (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
तृतीय: कल्पना (आगरा कॉलेज)
कार्टूनिंग (स्कूल ऑफ लाइफ साइंस)
प्रथम: मयंक प्रताप (ललित कला संस्थान)
द्वितीय: कंचन (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
तृतीय: प्रतीक गौरांग (सेंट जॉन्स कॉलेज)
स्पॉट फोटोग्राफी
प्रथम: निखिल यादव (दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान)
द्वितीय: यशराज सिंह (दाऊ दयाल व्यावसायिक शिक्षण संस्थान)
तृतीय: मनीष कुमार भारती (जन्तु विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस)
इंस्टालेशन
प्रथम: निहारिका वशिष्ठ (आर.बी.एस. कॉलेज)
द्वितीय: रूबी कुमारी (बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय)
तृतीय: मुकुल सिंह (ललित कला संस्थान)
स्किट (जे.पी. सभागार)
प्रथम: सेंट जॉन्स कॉलेज
द्वितीय: आर.बी.एस. कॉलेज
तृतीय: ललित कला संस्थान
मिमिक्री
प्रथम: निर्भय सिंह मेहता (आर.बी.एस. कॉलेज)
द्वितीय: चंचल (बैकुंठी देवी महाविद्यालय)
तृतीय: कृष्णा शर्मा (ललित कला संस्थान)
रंगोली (विश्वविद्यालय कम्प्यूटर केन्द्र)
प्रथम: तेजपाल कुमार (ललित कला संस्थान)
द्वितीय: परी गोयल (सेंट जॉन्स कॉलेज)
तृतीय: निधि (बी.डी. जैन गर्ल्स कॉलेज)
माइम
प्रथम: आगरा कॉलेज
द्वितीय: आर.बी.एस. कॉलेज
तृतीय: सेंट जॉन्स कॉलेज
चल बैजयंती ट्रॉफी आर.बी.एस. कॉलेज के नाम
प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को कुलपति द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। युवा समारोह 2025–26 की प्रतिष्ठित “चल बैजयंती ट्रॉफी” सर्वाधिक ट्रॉफियाँ जीतने पर आर.बी.एस. कॉलेज ने अपने नाम की।
आयोजन में रही व्यापक सहभागिता
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, सहायक अधिष्ठाता प्रो. एस.के. जैन, सहित अनेक वरिष्ठ प्राध्यापक, अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। समापन समारोह का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. ब्रजेश रावत ने किया एवं मंच संचालन डॉ. नीलू सिन्हा ने किया।