ग्राम भनपुरा में रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा और नंदन क्रीड़ा स्थल का भव्य लोकार्पण

आगरा। ग्राम संस्कृति, महिला सम्मान और ग्रामीण खेल चेतना को समर्पित एक ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत मंगलवार को शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम भनपुरा तिराहा पर पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण एवं नंदन क्रीड़ा स्थल का लोकार्पण भव्य समारोह में संपन्न हुआ। यह आयोजन जिला पंचायत आगरा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Jun 10, 2025 - 13:57
 0
ग्राम भनपुरा में रानी अहिल्याबाई की प्रतिमा और नंदन क्रीड़ा स्थल का भव्य लोकार्पण
शमसाबाद ब्लॊक के भनपुरा गांव में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा और क्रीड़ा स्थल का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॊ. मंजू भदौरिया। साथ हैं विधायक छोटे लाल वर्मा एवं पूर्व विधायक डॊ. राजेंद्र सिंह।

-राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल बोले- यह स्थल ग्राम्य संस्कृति और नारी सशक्तिकरण का प्रेरक केंद्र बनेगा

नारी नेतृत्व और खेल संस्कृति का संगम

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत सरकार के राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर सेवा, न्याय और जनकल्याण की प्रतीक थीं। उनकी प्रतिमा ग्रामीण नारी शक्ति को प्रेरणा देगी। वहीं, यह क्रीड़ा स्थल युवाओं को स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना की दिशा में सशक्त बनाएगा।

संस्कार, संस्कृति और सतत विकास का संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा नारी सशक्तिकरण और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। हम ग्राम्य विकास के साथ-साथ सामाजिक चेतना के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

समाज को जोड़ने वाली पहल

पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह ने आयोजन को ग्राम समाज की चेतना से जोड़ते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपने कर्तव्यों, मूल्यों और प्रेरणाओं की ओर लौटने का अवसर मिलता है। खेल परिसर बच्चों और युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनेंगे।

लोक भागीदारी से उत्सव के रंग

लोकार्पण से पूर्व रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ रैली ने आयोजन को जनउत्सव का रूप दे दिया।

कार्यक्रम में ये गणमान्यजन उपस्थित रहे

कार्यक्रम में फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे, पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, ब्लॉक प्रमुख गिरजा गजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश धनगर, जिला पंचायत सदस्य रामसखी, ग्राम प्रधान गुड्डी देवी, अभियंता देवेंद्र सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र के निर्देशन में हुआ।

SP_Singh AURGURU Editor