आगरा में जीएसटी बचत उत्सव: घटी दरों से बाजारों में खुशी की लहर
आगरा। 22 सितंबर 2025 से देशभर में लागू हुए जीएसटी 2.0 के अवसर पर आगरा में जीएसटी बचत उत्सव मनाया गया। दयालबाग क्षेत्र, फुटा रोड और पुष्पांजलि रोड के बाजारों में दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन से संपर्क कर उन्हें जीएसटी की घटी दरों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी आग्रह किया गया कि वे ग्राहकों को नई दरों की जानकारी दें और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें।

व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा – “घटी जी.एस.टी, मिला उपहार… धन्यवाद मोदी सरकार।”
इस दौरान विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बाजार का दौरा कर दुकानदारों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी दरों में कमी के स्टीकर लगाए। उन्होंने कहा कि इन नई दरों का सीधा लाभ व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को मिलेगा।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, पार्षद भरत शर्मा, अनिल सैंगर, सौरभ लंबरदार, दिनेश गौतम, प्रमोद पाठक, राजेश जैसवाल, हिमांशु गौतम, रेखा तिवारी और दुर्गेश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे।