शालीमार एनक्लेव में बनने जा रहा ज्ञान सदन संत निकुंज, भूमि पूजन
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर शालीमार एनक्लेव कमला नगर के निकट ज्ञान सदन संत निकुंज का शिलान्यास समारोह मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम मंदिर में ध्वजारोहण ज्ञान सदन के निदेशक एवं मुख्य ट्रस्टी रूपेश जैन चांदी वाले एवं श्री केके जैन चांदी वाले परिवार ने किया। इसके बाद आचार्य विराग सागर एवं आचार्य ज्ञान सागर के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन सुरेश जैन द्वारा किया गया।
इस दौरान अर्पितमय पावन वर्षायोग समिति एवं ग्रेटर कमला नगर समाज के साथ ही शहर से उपस्थित आगंतुकों द्वारा उपाध्याय संघ के श्री चरणों में श्रीफल भेंट कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीएनसी के चेयरमैन प्रदीप जैन का मंदिर परिवार द्वारा अभिनंदन किया गया ।
संत निवास के आठ कमरे के दानदाताओं में विशेष सहयोग दिया। इन परिवारों को 8 मुख्य शिला विराजमान करने का सौभाग्य मिला। कलश एवं ताम्र कील, पारा इत्यादि नींव में विराजमान कर मुख्य शिला पूज्य उपाध्याय संघ के सान्निध्य में विराजमान करने का सौभाग्य सभी को प्राप्त हुआ।
सभी क्रियाएं मथुरा से पधारे पंडित जिनेन्द्र जैन शास्त्री, आशुतोष जैन शास्त्री सतना के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ सम्पन्न कराई गई। कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।
राजकुमार गुड्डू, राजू गोधा, जगदीश प्रसाद जैन , सुनील जैन ठेकेदार, अशोक जैन संतावास, संजू गोधा, मुकेश रपरिया, शैलेंद्र रपरिया, रूप सोनी, विशाल जैन लुहाड़िया, चौधरी शैलेंद्र जैन, सुमेर पंड्या, सुनील जैन सुपारी, दीपचंद जैन, एसके जैन, सोमेंद्र जैन, अजीत जैन चांदी वाले, रोजिन जैन, अंकेश जैन, अशोक जैन पवन जैन चांदी, राजकुमार जैन चांदी, मनीषा जैन, संगीता जैन, कल्पना जैन, नलिनी जैन, कविता जैन आदि मौजूद रहीं।