थोड़ी सी भी चूक होती तो नेपाल निकल गया होता बाबा सिद्दीकी का शूटर

लखनऊ। मुंबई के बाबा सिद्दीक़ी को मारने वाला शूटर यूपी का निकला। उसे नेपाल भागने से पहले ही यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने धर दबोचा। उसे भगाने में मदद करने वाले चार सहयोगियों को भी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इनपुट मिलने के बाद थोड़ी सी भी चूक हुई होती तो ये सभी नेपाल निकल गए होते।

Nov 11, 2024 - 09:26
 0
थोड़ी सी भी चूक होती तो नेपाल निकल गया होता बाबा सिद्दीकी का शूटर

यूपी एसटीएफ को इनपुट मिला था कि बाबा सिद्दीक़ी की हत्या को अंजाम देने में शामिल शूटर शिव कुमार बहराइच से नेपाल भागने की तैयारी में है। एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना मिलते ही आनन फानन में उसकी घेराबन्दी कर नानपारा बहराइच में धर दबोचा। 

टीम ने शूटर शिवकुमार को नेपाल भगाने की कोशिश में मदद करने वाले अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव अखिलेशेन्द्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 

एसटीएफ़ टीम का नेतृत्व प्रमेश कुमार शुक्ल की मुख्यालय स्थित टीम के उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दीक़ी कर रहे थे।

SP_Singh AURGURU Editor