विराट हिंदू सम्मेलन के लिए बल्केश्वर चौराहे पर गूंजा हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती

आगरा। विश्व शांति हिंदू महासम्मेलन समिति की ओर से रविवार को बल्केश्वर चौराहे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा पाठ, महा आरती एवं प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से आगामी 8 फरवरी 2026 को प्रस्तावित महा विराट हिंदू सम्मेलन के प्रथम कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Jan 31, 2026 - 20:44
 0
विराट हिंदू सम्मेलन के लिए बल्केश्वर चौराहे पर गूंजा हनुमान चालीसा पाठ और महाआरती
बल्केश्वर चौराहे पर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते श्रद्धालुजन। चित्र में पार्षद मुरारी लाल गोयल भी हैं।

क्षेत्रीय पार्षद मुरारी लाल गोयल एवं पार्षद श्रीमती पूजा बंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि महा विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता के लिए आज श्री हनुमान जी के चरणों में अरदास लगाकर सभी ने प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समिति की यह कामना है कि बजरंगबली की कृपा से सम्मेलन ऐतिहासिक और सफल हो तथा समाज में एकता, शांति और राष्ट्रभक्ति का संदेश जाए।

कार्यक्रम का संचालन मंदिर के महंत राज किशोर चतुर्वेदी के सान्निध्य में हुआ। हनुमान चालीसा पाठ के पश्चात महा आरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस अवसर पर समिति एवं समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे, जिनमें नरेंद्र तनेजा, सुरेश बरेजा, सुमन गोयल, श्री गिरिराज बंसल, कुंदनका शर्मा, ममता शर्मा, कुमकुम उपाध्याय, दुर्गेश शर्मा, सत्येंद्र पाठक, मीनाक्षी शर्मा, मयंक खंडेलवाल, इन्द्र डाबर, विनय अग्रवाल, विश्वनाथ भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में महा विराट हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आयोजन के दौरान पूरे बल्केश्वर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के उद्घोष से वातावरण गूंजता रहा।

करौली में पहली बार होगा कैला महारानी उत्सव, भाविप अमृतम की पहल

आगरा। भारत विकास परिषद अमृतम शाखा, आगरा द्वारा राजस्थान के करौली स्थित राजराजेश्वरी कैला देवी ट्रस्ट आश्रम में पहली बार कैला महारानी उत्सव का आयोजन 2 व 3 फरवरी को किया जा रहा है।

शाखा अध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता ‘राम भाई’ ने बताया कि 2 फरवरी को दोपहर 12 बजे छड़ी पूजन के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। इसके बाद माता को मेहंदी, साड़ी व पोशाक अर्पण की जाएगी। रात्रि में भव्य जागरण आयोजित होगा, जिसमें आकर्षक झांकियां रहेंगी। सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि 3 फरवरी को प्रातः 4:30 बजे देहरी पूजन व 56 भोग, सुबह 8 बजे हवन व ध्वज यात्रा, साथ ही कन्या व लांगुर पूजन संपन्न होगा। प्रातः 11 बजे से प्रसादी भंडारा आयोजित किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि उत्सव के सभी कार्यक्रम ट्रस्ट आश्रम परिसर में ही होंगे। महिला प्रभारी रेखा गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाएं लाल परिधान में रहेंगी।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor