सेंट जॉन्स चौराहे पर गूंजा हनुमान चालीसा, बजरंग दल का साप्ताहिक पाठ अभियान शुरू

आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में बजरंग दल ने हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। संतों के आशीर्वचन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। अब हर सप्ताह शाम 7 बजे अलग-अलग मंदिरों में यह आयोजन किया जाएगा।

Apr 18, 2026 - 21:31
 0
सेंट जॉन्स चौराहे पर गूंजा हनुमान चालीसा, बजरंग दल का साप्ताहिक पाठ अभियान शुरू
सेंट जॉन्स चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता।

संतों के आशीर्वचन के साथ हुआ आयोजन, हर सप्ताह अलग-अलग मंदिरों में शाम 7 बजे होगा पाठ

आगरा। आगरा के सेंट जॉन्स चौराहे स्थित हनुमान मंदिर में आज बजरंग दल द्वारा हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान दरिया नाथ मंदिर के पूज्य बुद्ध नाथ जी महाराज (नाथ सम्प्रदाय) और कैलाश मंदिर के महंत श्री गौरव गिरी जी महाराज के आशीर्वचन प्राप्त हुए। संतों ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को संस्कृति से जोड़ते हैं।

बजरंग दल पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह आयोजन अब एक नियमित अभियान के रूप में चलाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक सप्ताह शाम 7:00 बजे अलग-अलग मंदिरों में हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया जाएगा, जिससे मंदिरों को संस्कार, शक्ति और एकता के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार, जिला उपाध्यक्ष रवि त्रिलोकानी के साथ सागर चौधरी, दीपक शर्मा, हर्ष चौधरी, राघव सिंह कपिल, राघव राणा, विशाल, अमित, रोहन गुलजार, हर्षित गुप्ता, राजा खटीक, राजू यादव, पीयूष, हिमांशु माहौर, विकास समेत अनेक बजरंग दल कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।