जिम में अश्लील हरकत का विरोध करने पर उत्पीड़न, संचालक भाइयों को धमकी, घर पर फायरिंग

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा में जिम संचालक दो भाइयों के साथ मारपीट, धमकी और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अश्लील हरकतों के विरोध में खड़े होने पर पीड़ित भाइयों राहुल और प्रकाश को लगातार 12 बार धमकी भरे फोन कॉल आए। पीड़ितों का आरोप है कि जिम पर अभद्रता करने वाले युवक अपने साथियों संग उनके घर तक पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।

Dec 2, 2025 - 21:03
 0
जिम में अश्लील हरकत का विरोध करने पर उत्पीड़न, संचालक भाइयों को धमकी, घर पर फायरिंग
इमेज फोटो

आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के दौरेठा में जिम संचालक दो भाइयों के साथ मारपीट, धमकी और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अश्लील हरकतों के विरोध में खड़े होने पर पीड़ित भाइयों राहुल और प्रकाश को लगातार 12 बार धमकी भरे फोन कॉल आए। पीड़ितों का आरोप है कि जिम पर अभद्रता करने वाले युवक अपने साथियों संग उनके घर तक पहुंच गए और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी शिवम, अमित ठाकुर, राजा और उनके अन्य साथी घर के बाहर हंगामा करने लगे। आरोपियों ने पीड़ित के दरवाजे पर फायर कर दहशत फैलाने की कोशिश की। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी खुलेआम गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं।

112 पर कॉल कर दी सूचना

फायरिंग और धमकी से भयभीत पीड़ित ने तत्काल 112 पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पीड़ित भाइयों का कहना है कि आरोपी रोजाना जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, हम बेहद डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है।

अश्लील हरकतों का विरोध बना वजह

पीड़ित के अनुसार जिम में कुछ युवकों द्वारा की जा रही अश्लील हरकतों का उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद से आरोपी लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस से अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई में तेजी की मांग

शाहगंज पुलिस को पीड़ित ने सभी सबूत, धमकी भरे कॉल, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग—सौंप दिए हैं। स्थानीय लोग आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।