राष्ट्रपति से मिले हरिवंश, बड़ी जिम्मेदारी संभव

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने मंगलवार (22 जुलाई 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफे के 24 घंटे के भीतर उपसभापति की राष्ट्रपति से मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

Jul 22, 2025 - 18:16
 0
राष्ट्रपति से मिले हरिवंश, बड़ी जिम्मेदारी संभव

 
नियम के मुताबिक राज्यसभा के सभापति का पद खाली होने के बाद हरिवंश नारायण ने कार्यवाहक सभापति की जिम्मेदारी संभाल ली है। ऐसे में उन्हें उपराष्ट्रपति बनाए जाने की अटकलें भी तेज हो गई है। जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगले उपराष्ट्रपति को लेकर पूरे देश में संभावित चेहरों पर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस रेस में अब तक हरिवंश नारायण को अब सबसे आगे माना जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन ने बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की." धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन अचानक इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद हरिवंश नारायण ने मंगलवार को राज्यसभा में सुबह के सत्र की कार्यवाही का संचालन किया।