तेज रफ्तार का कहर, हाईवे पर भीषण हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर
फतेहपुर सीकरी। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे जयपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार पाली गांव निवासी 30 वर्षीय बेताल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी संतोष (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक किसी काम से बाहर गए थे और देर रात बाइक से लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक अज्ञात मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुरसीकरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। वहीं मृतक बेताल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।